अपाहिज आश्रम में लगाया वैक्सीनेशन कैंप, 250 लोगों को लगी डोज

अपाहिज आश्रम एचएमवी रोड में फ्री वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन शुक्रवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 07:21 PM (IST)
अपाहिज आश्रम में लगाया वैक्सीनेशन कैंप, 250 लोगों को लगी डोज
अपाहिज आश्रम में लगाया वैक्सीनेशन कैंप, 250 लोगों को लगी डोज

जागरण संवाददाता, जालंधर

अपाहिज आश्रम एचएमवी रोड में फ्री वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन शुक्रवार को हुआ। संस्था की तरफ से आयोजित बारहवें वैक्सीनेशन कैंप में चेयरमैन तरसेम कपूर विशेष रूप से शामिल रहे। इससे पूर्व समूचे विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने को लेकर प्रार्थना की गई। इस दौरान 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

इस दौरान तरसेम कपूर ने कहा कि कोरोना का संकट अभी पूरी तरह से टला नहीं है। लोगों को सरकारी निर्देशों का पालन ईमानदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से संस्थान में कैंप लगाए जाने का दौर जारी है। इसमें तहत लोगों को फ्री वैक्सीन लगाई जा रही है। कैंप में विशेष रूप से पहुंचे अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान की को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर, अध्यक्ष आरके भंडारी, फाइनेंस सेक्रेटरी बृज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, उपप्रधान मनोहर लाल शर्मा, महासचिव बलदेव कत्याल, संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल, एडवोकेट उमेश ढींगरा, डा. जगदीश, प्राणनाथ भल्ला, ललित भल्ला, इंजीनियर शैलजा भल्ला, सुमित पुरी, निधि पुरी, अश्वनी पुरी, भावना सभ्रवाल व सुमन खन्ना सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी