Jalandhar Today 23th November 2021: शहर में आज कई जगह लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानें और क्या है खास

Jalandhar Today 23th November 2021 मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना को हराने के लिए सेहत विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी। अपाहिज आश्रम में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे। इसके अलावा सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे लगेगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 08:40 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 08:40 AM (IST)
Jalandhar Today 23th November 2021: शहर में आज कई जगह लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानें और क्या है खास
सेहत विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 23th November 2021:  शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 23 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....

शिक्षकाें का प्रदर्शन रहेगा जारी

शिक्षकों की ओर से धरना प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी रहेगा। राज्य के शिक्षक पिछले कई दिनाें से शिक्षा मंत्री परगट सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भी कई जगह प्रदर्शन किया जाएगा। बीएड टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन की तरफ से शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव सुबह 11 बजे किया जाएगा।

- वैक्सीनेशन कैंप

मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी सेंटरों में कोरोना को हराने के लिए सेहत विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई जाएगी। अपाहिज आश्रम में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे। इसके अलावा सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे लगेगा। इसके अलावा सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह नौ बजे से हाेगा। पंजाब में काेराेना का खतरा कम हाेने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है। हर राेज बड़ी संख्या में लाेग वैक्सीन लगवा रहे हैं।

- हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सुबह सात बजे से हाेगा। इसकी तैयारियां पिछले लंबे समय से चल रही थी।

- स्पोर्टस मीट

- सरकारी माडल सह-शिक्षा सीनियर सकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड में स्पोर्टस मीट सुबह दस बजे

बैठक

हिंदू संगठनों की बैठक श्री हनुमान मंदिर चौक सूदां में दोपहर दो बजे।

हाेशियारपुर में आज

सिसाेदिया का हाेशियारपुर दाैरा

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज आएंगे होशियारपुर। समय सुबह 10.30 बजे, स्थान सुतैहरी रोड, होशियारपुर।

धरना

गढ़दीवाला में कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी का मानगढ़ टोल प्लाजा पर धरना। टांडा उड़मुड़ में कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों का धरना। समय सुबह 10 बजे। गढ़शंकर में कुल हिंद किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।

योग कैंप

हरियाना के दयानंद पब्लिक स्कूल शाम चौरासी रोड हरियाना में योग शिविर का तीसरा दिन।

chat bot
आपका साथी