Jalandhar Today 12th June 2021 : श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में लगेगा वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर में श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में वैक्सीन लगाने का कैंप लगेगा। जिसमें 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जानिए और क्या खास है जालंधर में आज। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:25 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:25 AM (IST)
Jalandhar Today 12th June 2021 : श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में लगेगा वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में श्री लक्ष्मी माता मंदिर में वैक्सीनेशन कैंप शुरू।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 12 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

शहर में पहुंचेगी भगवा यात्रा

शनिवार को सुबह 11 बजे भगवा यात्रा श्री राम चौक में पहुंचेगी, जहां पर हिंदू संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

वैक्सीन कैंप

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिसमें 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

सैनिटाइजर स्प्रे

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखां की तरफ से सैनिटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान धार्मिक स्थानों में जाकर सैनिटाइजर स्प्रे किया जाएगा।

संकीर्तन

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में महिला संकीर्तन मंडली की तरफ से संकीर्तन का आयोजन शाम 4 बजे से होगा।

chat bot
आपका साथी