श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में लगाया टीकाकरण कैंप

श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर बाजार शेखां में 19वां कोरोना वैक्सीनेशन कैंप मंदिर प्रांगण में लगाया गया। इसका आगाज विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना के साथ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:28 PM (IST)
श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में लगाया टीकाकरण कैंप
श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में लगाया टीकाकरण कैंप

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाजार शेखां में 19वां कोरोना वैक्सीनेशन कैंप मंदिर प्रांगण में लगाया गया। इसका आगाज विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना के साथ किया गया।

मंदिर कमेटी के प्रधान रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में सैकड़ों लोगों को फ्री वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान रमन अरोड़ा ने कहा कि बिना किसी तरह की भ्रांति पर विश्वास किए, देश के हर नागरिक को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। इसमें समाज व राष्ट्र की भलाई है। सेहत विभाग से आए शुभम, सीमा व स्टाफ सदस्यों को मंदिर कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शैली खन्ना, मोनू चड्ढा, ध्रुव कश्यप, आशीष अरोड़ा, हैप्पी महेंद्रू, शैंकी हरजाई, अमित गुंबर, ननु अरोड़ा, राकेश महाजन, नरेश कुंद्रा, हितेश चड्ढा सहति सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी