दिनदहाड़े मर्डर से दहला पंजाब, मोरिंडा में लैंड मार्गेज बैंक के डायरेक्टर की गोलियां मारकर हत्या

मोरिंडा के गांव ऊधमपुर में पूर्व कांग्रेस सरपंच अवतार सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अवतार सिंह गांव में ही एक परिवार को दूध देकर लौट रहे थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 03:09 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 03:09 PM (IST)
दिनदहाड़े मर्डर से दहला पंजाब, मोरिंडा में लैंड मार्गेज बैंक के डायरेक्टर की गोलियां मारकर हत्या
अवतार सिंह कुछ दिन पहले ही लैंड मार्गेज बैंक के डायरेक्टर नियुक्त किए गए थे।

जासं, मोरिंडा (रूपनगर)। कुछ समय पहले ही लैंड मार्गेज बैंक के डायरेक्टर नियुक्त किए गए पूर्व कांग्रेस सरपंच अवतार सिंह की गांव ऊधमपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अवतार सिंह गांव में ही एक परिवार को दूध देकर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल पर आए दो व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग की। मौके पर पुलिस को कारतूस के खोल मिले हैं। घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गांववासियों के मुताबिक अवतार सिंह कोआपरेटिव सोसायटी बस्सी गुजरां से हाल ही में रिटायर हुए थे। वह गांव के नंबरदार भी थे। गोलियां लगने के बाद अवतार सिंह को सरकारी अस्पताल मोरिंडा में ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव ऊधमपुर में में घटनास्थल पर जांच करती हुई पुलिस। 

सरपंच की पत्नी कुलबीर कौर ने कहा कि उन्हें लगता है कि किसी ने रंजिश निकाली है। हालांकि उन्हें कभी उनके पति ने किसी लड़ाई झगड़े के बारे में नहीं बताया। पुलिस अभी मौके का मुआयना कर रही है। मौके पर मिले कारतूस के खोल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने अलग अलग थियूरियों पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - क्रिकेटर हरभजन सिंह लेंगे संन्यास!, अगले सप्ताह कर सकते हैं घोषणा; अब इस भूमिका में आएंगे नजर

chat bot
आपका साथी