जालंधर के कोर्ट कांप्लेक्स में पेशी पर आए हवालाती आपस में भिड़े, एक घायल; मची भगदड़

जालंधर जिला कोर्ट कांप्लेक्स में दोपहर बाद किसी बात को लेकर हवालाती एक-दूसरे से भिड़ गए। हवालातियों को लड़ता देख कांप्लेक्स में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:57 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:31 PM (IST)
जालंधर के कोर्ट कांप्लेक्स में पेशी पर आए हवालाती आपस में भिड़े, एक घायल; मची भगदड़
सोमवार को जालंधर के कोर्ट कांप्लेक्स में हवालाती एक-दूसरे से भिड़ गए। (प्रतीतात्मक फोटो)

जालंधर, जेएनएन। जिला अदालत में सोमवार को अलग-अलग केसों में पेशी पर आए दो हवालाती आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में मनजिंदर सिंह नाम का हवालाती घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनजिंदर को सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए दाखिल करवाया।

मनजिंदर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया वह चोरी के केस में जेल में है। सोमवार को उसकी पेशी थी तो जेल के पुलिस कर्मी उसे लेकर आए थे। इस दौरान वहां पर आकाशदीप नाम का एक अन्य हवालाती, जो पेशी पर आया था, उसे घूरने लगा। वह उसे गालियां निकालने लगा, जिस पर उसने विरोध जताया।

मनजिंदर ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में ही उसने उसके नाक पर मुक्का जड़ दिया, जिससे उसके नाक से खून बहने लगा। इसके बाद उसने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इस दौराैन वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया। इस लड़ाई के कारण वहां भगदड़ मच गई, जिसके बाद वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को अलग-अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि मनजिंदर सिंह अर्जुन नगर में रहने वाला है और उसके खिलाफ थाना एक में चोरी का मामला दर्ज है। वहीं आकाशदीप शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। मनजिंदर का मेडिकल करवाया गया है और उसके बयानों पर मामला दर्ज किया गया है और जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों को वापस जेल भेज दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी