जालंधर में धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने गई महिला के बैग से पैसे उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद

जालंधर में धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने गई महिला का बैग चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:37 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:37 AM (IST)
जालंधर में धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने गई महिला के बैग से पैसे उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
पुलिस ने महिला का पर्स चुराने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में नकोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते एक धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने गई महिला के बैग से 23000 रुपए और अन्य दस्तावेजों की चोरी के मामले में जांच करते हुए पुलिस ने मामले में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी है। दरअसल बीते 23 सितंबर को सूराजगंज की रहने वाली एक महिला नीरू ने नकोदर थाने में शिकायत दी थी कि वह इलाके के ही एक धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने गई हुई थी। इस दौरान उसके बैग में रखे पैसे और दस्तावेज किसी ने चोरी कर लिए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान मॉडल हाउस निवासी प्रिया और प्रीति के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई रकम और दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद दोनों ही महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर चोरी की गई रकम और दस्तावेज बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों से अन्य मामलों के विषय में पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले को लेकर थाना नकोदर सिटी प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान जब जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने धार्मिक स्थल की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो दो महिलाएं पीड़िता के पीछे लाइन में लगी नजर आई जिनकी पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई रकम और दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-  Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज भी खिलेगी तेज धूप, लोगों को झेलनी पड़ेगी गर्मी

यह भी पढ़ें- Jalandhar Today 25th September 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

 

chat bot
आपका साथी