सोढल मेले से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

शनिवार देर रात करीब 1115 बजे सोढल मेले से लौट रहे सप्लेंडर बाइक सवार दो युवकों को लम्मा पिड चौक के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:56 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:56 AM (IST)
सोढल मेले से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
सोढल मेले से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, जालंधर

शनिवार देर रात करीब 11:15 बजे सोढल मेले से लौट रहे सप्लेंडर बाइक सवार दो युवकों को लम्मा पिड चौक के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मीडियाकर्मियों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना थाना डिवीजन आठ की पुलिस को दी गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। रंजिशन किसान के घर में घुसकर हमला

शुक्रवार देर शाम गाव बड़ी पट्टी के रहने वाले मनप्रीत पर घर में घुसकर रंजिशन गाव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मनप्रीत को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंडियाला चौकी पुलिस ने पाच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में घायल मनप्रीत ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे वह अपने खेत से वापस आ रहा था। इस दौरान सड़क के बीच में कार खड़ी कर बादल, विशाल, मोनू बातचीत कर रहे थे। जब मनप्रीत ने उनसे कार साइड करने को कहा तो बादल ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। जैसे-तैसे बचाव कर मनप्रीत अपनी जान बचाकर घर पहुंचा। घटना के कुछ देर बाद आरोपित मनप्रीत के घर पहुंचे और उसके ऊपर तलवार और बेसबाल बैट से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों का उसके भाई से करीब दो महीने पहले विवाद हुआ था, जिसमें बाद में समझौता हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला किया है।

chat bot
आपका साथी