जालंधर में महिला से दुष्कर्म के आरोपित का दो दिन का रिमांड मिला, दफ्तर से मिले पासपोर्ट व सर्टिफिकेट की जांच जारी

जालंधर में बीते शनिवार एक 35 साल की महिला से दुष्कर्म के आरोपित अमृतसर निवासी जगजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसका 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 01:57 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 01:57 PM (IST)
जालंधर में महिला से दुष्कर्म के आरोपित का दो दिन का रिमांड मिला, दफ्तर से मिले पासपोर्ट व सर्टिफिकेट की जांच जारी
जालंधर में महिला से दुष्कर्म के आरोपित का पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। थाना डिवीजन सात इलाके के विशाल गार्डन में बीते शनिवार एक 35 साल की महिला से दुष्कर्म के आरोपित अमृतसर निवासी जगजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसका 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन सात के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपित के दफ्तर से अलग-अलग पासपोर्ट और एजुकेशन सर्टिफिकेट मिले थे जिनकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-  कोरोना ने घटाया रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों को कद, अमृतसर में दशहरा कमेटियां अब बना रही 100 फुट के दशानन

वहीं आरोपित पर लुधियाना की रहने वाली 35 साल की महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। महिला का आरोप था कि कुछ दिन पहले उसने फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपनी सहेली से बात की थी। उसकी सहेली ने ही अपने जानकार जगजीत सिंह का नंबर उसे दिया था जिसके बाद शनिवार सुबह जगजीत से बात करने के बाद पीड़िता जालंधर पहुंची थी जो आरोपित उसे स्कूटी पर बैठाकर की हाल गार्डन स्थित अपने दफ्तर में ले आया था और वह एक कोठी की पहली मंजिल पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की जिसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था और तलाशी के दौरान आरोपित के दफ्तर से कई एजुकेशन सर्टिफिकेट और पासपोर्ट मिले थे जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे कोर्ट से उसका 2 दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।

यह भी पढ़ें-  Punjab Power Crisis: दो घंटे धरने के बाद किसानों ने खोला जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे; वाहनों की आवाजाही शुरू

chat bot
आपका साथी