अवैध पिस्तौल समेत दो गिरफ्तार

सीआइए स्टाफ टीम ने अवैध पिस्तौल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 07:32 PM (IST)
अवैध पिस्तौल समेत दो गिरफ्तार
अवैध पिस्तौल समेत दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जालंधर

सीआइए स्टाफ टीम ने अवैध पिस्तौल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान अशोक विहार निवासी गुरबख्श सिंह उर्फ सैंडी और सूरत नगर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ गोरा के रूप में हुई है। दोनों के पास से 315 बोर की पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर वाइट स्टोर होटल नजदीक भगवान वाल्मीकि चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपित 12वीं पास सैंडी के खिलाफ अलग-अलग थानों में लड़ाई झगड़ों सहित नशे के मामले दर्ज हैं। वहीं, गोरा के खिलाफ भी लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज हैं। गोरा एमटी फूड कोर्ट में काम करता था और वहीं पर काम करने वाले अन्य युवकों के साथ उसकी लड़ाई हुई थी। अपने विरोधियों को डराने के लिए ही दोनों ने अवैध हथियार अपने पास रखा हुआ था।

chat bot
आपका साथी