पठानकोट में पुलिस ने पकड़ी 1.20 किलो अफीम, मुख्य सप्लायर सहित 2 गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स सैल पठानकोट ने 1 किलो 20 ग्राम अफीम की खेप सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। माजरा निवासी करनैल सिंह नशे का मुख्य सप्लायर है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:31 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:31 PM (IST)
पठानकोट में पुलिस ने पकड़ी 1.20 किलो अफीम, मुख्य सप्लायर सहित 2 गिरफ्तार
पठानकोट में पुलिस ने अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पठानकोट/नंगल भूर, जेएनएन। एंटी नारकोटिक्स सैल पठानकोट ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए थाना डमटाल के तहत माजरा निवासी व्यक्ति और उसके एक अन्य साथी को 1 किलो 20 ग्राम अफीम की खेप सहित गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज हरजिंद्र सिंह ने हिमाचल की सीमा ढांगू में नाका लगाया हुआ था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने का कारोबार करते हैं और नशे की बड़ी खेप की सप्लाई करने निकले हैं। इस दौरान नाके पर पुलिस ने एक कार (पीबी 10 डीएन-3176) को रोक कर तलाशी ली तो कार सवार 2 लोगों से नशे की खेप बरामद हुई। आरोपितों की पहचान करनैल सिंह पुत्र नानक सिंह वासी गांव माजरा थाना डमटाल (हि.प्र.) और पवनदीप पुत्र जगजीत सिंह वासी गुरु नानक पार्क पठानकोट के रूप में हुई है। बता दें कि माजरा निवासी करनैल सिंह नशे का मुख्य सप्लायर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी