एमपी के सतना से अवैध हथियार लाकर जालंधर में बेचने वाले दो गिरफ्तार

सीआइए स्टाफ वन की टीम ने शहर में मध्य प्रदेश के सतना से अवैध हथियार लाकर जालंधर में बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:42 PM (IST)
एमपी के सतना से अवैध हथियार लाकर जालंधर में बेचने वाले दो गिरफ्तार
एमपी के सतना से अवैध हथियार लाकर जालंधर में बेचने वाले दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जालंधर

सीआइए स्टाफ वन की टीम ने शहर में मध्य प्रदेश के सतना से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करने और लूट की फिराक में घूम रहे एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने कुल चार अवैध पिस्टल .32 बोर और आठ कारतूस बरामद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान न्यू हरदयाल नगर निवासी करण उर्फ राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित का दो दिन का रिमांड हासिल करते हुए पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि सीआइए स्टाफ वन की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हरदयाल नगर इलाके में अवैध हथियारों के साथ लूटपाट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने हरदयाल नगर में छापेमारी की और एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर दो पिस्टल बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने न्यू हरदयाल नगर इलाके से ही दो और अवैध पिस्टल बरामद किए। पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजकर इस बात की तस्दीक की जाएगी कि आरोपित किन-किन लोगों से इंटरनेट मीडिया के जरिए बातचीत करते थे। इंटरनेट मीडिया के जरिए मंगाया था असलहा

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किशोर रैनक बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसने मध्यप्रदेश में अपने किसी जानकार के माध्यम से इंटरनेट मीडिया के जरिए अवैध असलहे मंगाए थे। इन असलहों को 25 हजार रुपये की दर से मंगाया गया था, जिसे जालंधर में 40 हजार रुपये में निजी बैंक में रिकवरी एजेंट का काम करने वाले आरोपित राणा के एक जानकार को बेचा जाना था। पुलिस अब हथियार खरीदने वाले को भी जांच में शामिल कर सकती है। हालांकि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद से ही वह भूमिगत हो चुका है। 15 लोगों को बेच चुके हैं हथियार

सीआइए इंचार्ज भगवंत सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित ने यह कबूला है कि उसने जालंधर में 15 लोगों को हथियार बेचे हैं। अब हथियार खरीदने वाले पुलिस की रडार पर आ गए हैं। सतना का हथियार सप्लायर पुलिस की राडार पर

इंटरनेट मीडिया के जरिए हथियारों की तस्करी करने वाले मध्य प्रदेश के सतना का एक हथियार तस्कर भी पुलिस की राडार पर है। फिलहाल पुलिस उस हथियार तस्कर के विषय में जानकारी हासिल कर रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम एमपी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी