मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर जालंधर में बेचने वाले दो गिरफ्तार, खरीदने वाले पुलिस की राडार पर

जालंधर में सीआईए स्टाफ वन की टीम ने शहर में मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करने और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक किशोर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:51 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:51 AM (IST)
मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर जालंधर में बेचने वाले दो गिरफ्तार, खरीदने वाले पुलिस की राडार पर
जालंधर पुलिस ने मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में सीआईए स्टाफ वन की टीम ने शहर में मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करने और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक किशोर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने कुल चार अवैध पिस्टल .32 बोर और आठ कारतूस बरामद करते हुए आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान करण उर्फ राणा पुत्र विजय कुमार निवासी न्यू हरदयाल नगर के रूप में हुई है। जिसका पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल करते हुए उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि सीआईए स्टाफ वन की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हरदयाल नगर इलाके में अवैध हथियारों के साथ लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरदयाल नगर में छापेमारी की और एक किशोर समेत दो लोगों को दो अवैध पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने न्यू हरदयाल नगर इलाके से ही दो और अवैध पिस्टल बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों का दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

इंटरनेट मीडिया के जरिए मंगाया था असलहा

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किशोर आरोपित रैणक बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है और उसकी उम्र करीब 18 साल है उसने मध्यप्रदेश में बैठे अपने किसी जानकार के माध्यम से इंटरनेट मीडिया के जरिए अवैध असलहे मंगाए थे। इन असलहों को 25 हजार रुपए की दर से मंगाया गया था। जिसे जालंधर में 40 हजार रुपए में निजी बैंक में रिकवरी एजेंट का काम करने वाले आरोपित राणा के एक जानकार को बेचा जाना था। जिसके बाद पुलिस अब हथियार खरीदने वाले को भी जांच में शामिल कर सकती है। हालांकि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद से ही वह भूमिगत हो चुका है।

chat bot
आपका साथी