जालंधर के फिल्लौर में नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को लूटने वाले दो गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

जालंधर के फिल्लौर थाना क्षेत्र की पुलिस ने लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। वहीं लुटेरों का एक साथी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने एक खिलौने वाली पिस्तौल दो दातर एक हजार रुपये नकद और 360 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:11 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:11 AM (IST)
जालंधर के फिल्लौर में नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को लूटने वाले दो गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस
जालंधर में पुलिस ने लोगों को लूटने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर, जेएनएन। महानगर की फिल्लौर थाना क्षेत्र की पुलिस ने लुटेरों के एक गैंग का खुलासा करते हुए उनके दो मेंबरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं लुटेरों का एक साथी फरार बताया जा रहा है। जिसकी शिनाख्त कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए फिल्लौर थाने के प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि पुलिस की टीम ने फिल्लौर इलाके में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अर्शदीप और रमन निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। वहीं का एक साथ ही गग्गू उर्फ टिंडा मौके से फरार बताया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने एक खिलौने वाली पिस्तौल, दो दातर, एक हजार रुपए नगद और 360 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही फरार हुए आरोपितों के साथी टिंडा की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। जिसके बाद अब पुलिस के इन दोनों ही आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड लेने का प्रयास करेगी। जिससे क्षेत्र में हुई दूसरी वारदातों का पता लगाया जा सके। वहीं पुलिस की माने तो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हुई कई लूटपाट की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

सतलुज दरिया से दो शव बरामद

लसाड़ा पुलिस को सतलुज दरिया से एक शव बरामद हुआ। एएसआई गुरनाम सिंह लसाड़ा ने बताया कि एक व्यक्ति का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। गांववासियों की मदद से शव बाहर निकाला गया तो वह बुरी तरह खराब हो चुका था। मृतक की उम्र 50 साल लगती है। उसकी जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ जिसमें सिम नहीं था। शव को सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखा गया है।

chat bot
आपका साथी