गुरदासपुर में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से जेवर व नकदी ले जाने की कोशिश, छह लोगों पर केस

गुरदासपुर में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से सोना चांदी व नकदी ले जाने के मामले में थाना सिटी की पुलिस ने एक लड़के सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 03:52 PM (IST)
गुरदासपुर में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से जेवर व नकदी ले जाने की कोशिश, छह लोगों पर केस
गुरदासपुर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर जेवर ले जाने के मामले में आरोपितों पर केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। गुरदासपुर में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से सोना, चांदी व नकदी ले जाने के मामले में थाना सिटी की पुलिस ने एक लड़के सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह ईटों का भट्ठा चलाता है। उसकी नाबालिग बेटी को 13 अक्तूबर को आरोपित अजय मसीह बहला फुसला कर शादी करवाने की नीयत से घर में रखे चार लाख रुपए, 20 तोले सोना और चार तोले चांदी धोखे से ले जा रहा था। उसके आने पर अजय मसीह ने उसके बेटी को धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी दोनों टांगों पर चोट लग गई। जिसका इलाज धारीवाल के एक अस्पताल में चल रहा है। उसकी बेटी ने उसे बताया कि अजय मसीह उसे डरा धमाकर शादी करवाने के लिए मजबूर करता था। आरोपित घर से धोखाधड़ी करके चार लाख रुपए, 20 तोले सोना और चार तोले चांदी ले गया। आरोपित के साथ उसके परिवारिक सदस्य विजय मसीह, कश्मीर मसीह, जनक मसीह, रानी व ज्योति का पूरा हाथ था।

हमला करने के मामले में पांच नामजद

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : थाना सिटी की पुलिस ने पुरानी रंजिश के तहत घर में घुसकर हमला करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गगनदीप शर्मा निवासी गोपाल नगर ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान एक इंडिको कार उसके पास आकर खड़ी हुई, जिसमें बलजीत सिंह निवासी बैंस, जोबनजीत सिंह, हर¨वदर सिंह, जगदीप सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति सवार थे। उन्होंने कार में से उतरते ही बलजीत सिंह ने मार देने की नीयत से उसके सिर पर दातर से हमला किया। उसने अपने अंदर घुसकर कमरे को कुंडी लगाक अपनी जान बचाई, मगर हमलावर हथियारों के साथ घर में घुस आए। साथ में लेकर आए हुए तेजधार हथियारों के साथ दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया।

chat bot
आपका साथी