माता-पिता के जीवित रहते उनकी सेवा करना सच्चा श्राद्ध : आर्य

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में समारोह का आयोजन रविवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:06 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:06 AM (IST)
माता-पिता के जीवित रहते उनकी सेवा करना सच्चा श्राद्ध : आर्य
माता-पिता के जीवित रहते उनकी सेवा करना सच्चा श्राद्ध : आर्य

जागरण संवाददाता, जालंधर

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में समारोह का आयोजन रविवार को हुआ। मंदिर के प्रधान रणजीत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिले भर से आर्य समाज के परिवार शामिल हुए। समारोह का आगाज हवन यज्ञ के साथ किया गया। इसमें साक्षी अग्रवाल व नवीन अग्रवाल बतौर मुख्य यजमान शामिल हुए। साक्षी अग्रवाल ने जन्मदिन पर यज्ञ में आहुतियां डलवाई। इसके उपरांत भजन गायक सुरेंद्र सिंह गुलशन ने 'भजन देना दाता देना तो भक्तों को खुशियां देना' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।

इस दौरान रणजीत आर्य ने कहा कि किसका श्राद्ध करें व श्राद्ध क्या है, इसका अर्थ समझने की जरूरत है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि आत्मा को न शस्त्र काट सकता है, न आग उसे जला सकती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के जीवित रहते श्रद्धा से उसकी सेवा करना ही श्राद्ध है। अश्वनी डोगरा ने भारतीय इतिहास के बारे में बताया। मंत्री हर्ष लखन पाल ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए सभी को कामना करनी चाहिए। अंत मे अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीएम अरोड़ा, राघव अरोड़ा, विजय चावला, डिपल भाटिया, अनु आर्या, नवीन कुमार चावला, खुशबू मिश्रा, अनिल मिश्रा, ज्योति सिंह, अमित सिंह, कुबेर शर्मा, नंदिनी शर्मा, सुरेंद्र खन्ना, रेवा खन्ना, प्रवीण लखन पाल, चौधरी हरिश्चंद्र, वेद प्रकाश भाटिया, ओम प्रकाश मेहता, पूनम मेहता, सुरेंद्र अरोड़ा, बैजनाथ, ओम प्रकाश मेहता, ओम मल्होत्रा, केदारनाथ, ललित मोहन कालिया, जगदीश भाटिया, गीतिका अरोड़ा, रहमत भाटिया, मोनिका अरोड़ा, ईशा अरोड़ा, रमण गुप्ता, हेमलता, अनुष्का, रिधिमा, सुरेंद्र गुप्ता व रवि पौडवाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी