बठिंडा में पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने की खुदकुशी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बठिंडा के गांव महराज में एक विवाहिता ने अपने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने आरोपित पति सास ससुर व प्रेमिका पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 02:24 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 02:24 PM (IST)
बठिंडा में पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने की खुदकुशी, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बठिंडा में महिला ने पति के अवैध संबंधों के चलते आत्महत्या कर ली।

जासं, बठिंडा। बठिंडा के गांव महराज में एक विवाहिता ने अपने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने मृतक विवाहिता के पिता की शिकायत पर आरोपित पति, सास,ससुर व प्रेमिका पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस को शिकायत देकर गेजा सिंह निवासी गांव ताजो जिला बरनाला ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी प्रीती की शादी आरोपित बादल सिंह निवासी गांव महराज के साथ हुई थी, जबकि आरोपित बादल सिंह का बरनाला के गांव रामगढ़ की रहने वाली एक युवती प्रीती के साथ पहले से ही अवैध संबंध थे। जिसका पता उसकी बेटी को शादी के बाद पता चला। उसने अपने पति बादल सिंह को रोका भी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ, बल्कि उलटा उसके साथ ही लड़ाई झगड़ा करता था।

वहीं उसकी बेटी ने अपने सास ससुर को भी बादल सिंह को समझाने के लिए कहां, लेकिन उलटा उन्होंने उसे ही बोलने से रोका, जिसके चलते उसकी बेटी अपने पति बादल सिंह के अवैध संबंधों से मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। इसी परेशानी के चलते बीते दिनों उसकी बेटी प्रीती ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति बादल सिंह, ससुर मेजर सिंह, सास निवासी गांव महराज और उसकी कथित प्रेमिका प्रीती पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

chat bot
आपका साथी