प्रिंसिपल स्व. संत भगवंत सिंह को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, जालंधर : प्रिंसिपल स्व. संत भगवंत सिंह का 108वां जन्मदिवस श्री श्री आनंद मां आश्रम, ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Dec 2017 08:36 PM (IST) Updated:Sat, 30 Dec 2017 08:36 PM (IST)
प्रिंसिपल स्व. संत भगवंत सिंह को दी श्रद्धांजलि
प्रिंसिपल स्व. संत भगवंत सिंह को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, जालंधर : प्रिंसिपल स्व. संत भगवंत सिंह का 108वां जन्मदिवस श्री श्री आनंद मां आश्रम, लाडोवाली रोड में मनाया गया। इसमें उनके भाई डॉ. हरभजन सिंह व जालंधर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सु¨रदर सैनी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस दौरान डॉ. हरभजन सिंह ने कहा कि संत भगवंत सिंह महातपस्वी, शिक्षा शास्त्री व उच्च आदर्शो वाले महापुरुष थे। शिक्षा के व्यापारीकरण का विरोध करने वाले संत भगवंत सिंह ने हजारों स्टूडेंट को शिक्षा दी। इनमें प्रसिद्ध फिल्म निर्माता यश चोपड़ा, लार्ड स्वराज पाल, स्वतंत्रता सेनानी स्व. अजीत सैनी सहित शहर के कई नामी डॉक्टर शामिल थे। वहीं, सु¨रदर सैनी ने कहा कि प्रिंसिपल स्व. संत भगवंत सिंह ने वास्तव में समाज की सेवा की। इस मौके पर शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ प्रिंसिपल सुखदेव सिंह, कंवलजीत सिंह सूरी, प्रोफेसर मधूरमा व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी