जालंधर के गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में ननकाना साहिब के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, रागी जत्थे ने किया शबद गायन

जालंधर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बेअंत सिंह सरहदी ने ननकाना साहिब का इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि कौम और समाज की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 04:59 PM (IST)
जालंधर के गुरुद्वारा 6वीं पातशाही में ननकाना साहिब के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, रागी जत्थे ने किया शबद गायन
जालंधर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा 6वीं पातशाही बस्ती शेख में शबद गायन करता हुआ जत्था।

जालंधर, जेएनएन। बुधवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा 6वीं पातशाही बस्ती शेख में श्री ननकाना साहिब के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर को समर्पित कीर्तन दरबार में गुरविंदर सिंह व बलविंदर सिंह के कविश्री जत्थे ने खास अंदाज में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने ननकाना साहिब के बारे में विस्तार से व्याख्यान किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बेअंत सिंह सरहदी ने ननकाना साहिब का इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि कौम और समाज की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी की ओर से किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी।

इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु नानक मिशन के अध्यक्ष गुरबख्श सिंह जुनेजा ने कहा कि गुरुओं की जीवनी से जन-जन को अवगत करवाए जाने की जरूरत है। उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों की सफलता को लेकर भी पंजाबी भाईचारे से एकजुट होने का आह्वान किया। इंजीनियर महेंद्र सिंह और भगवंत सिंह के परिवार ने सहज पाठ के भोग डाले। गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से गुरबख्श सिंह जुनेजा और इंजीनियर अमनप्रीत सिंह वधवा को सम्मानित किया गया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह अरोड़ा, परमजीत सिंह नैना, गुरदीप सिंह बवेजा, गुरजीत सिंह पोपली, डॉ. सतनाम सिंह मक्कड़, त्रिलोक सिंह, गुरबख्श सिंह, बलवंत सिंह, हरबंस सिंह, सतपाल सिंह ग्रोवर, मनजीत सिंह व सतपाल सिंह अलग मौजूद थे।

फ्री मेडिकल कैंप लगाया

जालंधर। सतगुरु रहमत चैरिटेबल सोसायटी की ओर से गांव रेरु नजदीक पठानकोट रोड स्थित गुरुद्वारे में गुरुद्वारा मर्यादा भाई सतकार कमेटी के सहयोग से फ्री मेडिकल जांच कैंप लगाया गया। इसमें डा.सलीम ने 150 से ज्यााद मरीजों की मेडिकल जांच की। वहीं, आखिरी उम्मीद वेलफेयर सोसायटी की ओर से 8वां खूनदान कैंप भी लगाया गया। मेजर सिंह, हरप्रीत सिंह, दिलेर सिंह, हरमिंदर सिंह, दीपक राजपाल, मनप्रीत सिंह और जतिन कुमार ने डॉ. सलीम का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी