देश में टोल प्लाजा अधिक होने से ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ : कंबोज

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस जालंधर यूनिट की बैठक प्रधान जगजीत सिंह कंबोज व चेयरमैन मोहिदर सिंह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:55 PM (IST)
देश में  टोल प्लाजा अधिक होने से ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ : कंबोज
देश में टोल प्लाजा अधिक होने से ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ : कंबोज

जागरण संवाददाता, जालंधर : आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस जालंधर यूनिट की बैठक प्रधान जगजीत सिंह कंबोज व चेयरमैन मोहिदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल ने शिरकत की। जालंधर यूनिट के प्रधान कंबोज ने ट्रांसपोर्टर को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पेट्रोल व डीजल कीमतें बढ़ रही है। किराया में बढ़ोतरी नहीं की गई, जिसकी वजह से ट्रांसपोर्टर का कारोबार गिर रहा है। देश में टोलप्लाजा अधिक होने से उसका बोझ ट्रांसपोर्टर पड़ रहा है। जरूरत है कि टोल प्लाजा अधिक ना खोले जाएं। इस अवसर पर हैप्पी संधू, सतीश ठाकुर, राजिदर शर्मा, परमजीत बल्ल, गुरविदर सिंह, कमल मोहन, नंद लाल, अजय राम, कुलदीप सिंह, अश्वनी आशु, विष्णु जोशी, बब्बू खोसला, तेजिदर सिंह भोला, विश्वमित्र, दलजिदंर सिंह, रविदर सिंह धालीवाल, शाम लाल, हरमीत सिंह, हरमिदर सिंह, मनजीत सिंह, रविदरपाल सिंह व रामकुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी