Tokyo Olympics: हॉकी कप्तान मनप्रीत देंगे पत्नी को रेंज रोवर, मां के साथ मर्सडीज में हिमाचल घूमने जाएंगे मनदीप

India Wins Hockey Bronze भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने ओलिंपिक मेडल जीतने पर पत्नी को रेंज रोवर देने का वादा किया है। मनदीप सिंह नई मर्सडीज में हिमाचल की वादियां निहारेंगे। वहीं हार्दिक सिंह अब अपनी कार पर ओलिंपिक लोगो लगाकर घूमा करेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:37 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:37 PM (IST)
Tokyo Olympics: हॉकी कप्तान मनप्रीत देंगे पत्नी को रेंज रोवर, मां के साथ मर्सडीज में हिमाचल घूमने जाएंगे मनदीप
टोक्यो गई भारतीय टीम में जालंधर के 4 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

जेएनएन/आईएएनएस, जालंधर। India Wins Hockey Bronze भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और साथी खिलाड़ी मनदीप सिंह ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने क जश्न घरवालों के लिए नई कारों के साथ मनाएंगे। टोक्यो ओलिंपिक में जाने से पहले कप्तान मनप्रीत ने पत्नी इली से वादा किया था कि अगर वह ओलिंपिक में पदक जीते तो उन्हें नई रेंज रोवर खरीदकर देंगे। उधर मनप्रीत सिंह की मां मनजीत कौर को अब बेटे का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा कि मैंने वीडियो कॉल पर बेटे से बात की है। अब मुझे उसके लौटने का इंतजार है। मैं गले में मेडल के साथ उसे अपने सीने लगाना चाहती हूं। मनजीत कौर ने कहा कि बेटे मनप्रीत को आलू के परांठे बहुत पसंद है। पदक के साथ लौटने पर वह अपने हाथ के बने आलू के परांठे उसे खिलाएंगी। उसे ढेर साला दूध पीना भी खूब पसंद है।

वीरवार को जालंधर में भारत की जीत का जश्न मनाते हुए जालंधर के एक और खिलाड़ी मनदीप की मां दविंदर पाल कौर ने कहा कि मनदीप को हिमाचल की वादियों में घूमना अच्छा लगता है। ओलिंपिक से पहले घर पर अपनी यह इच्छा जाहिर की थी। उसके घर लौटने पर हम सब हिमाचल की वादियों में घूमने के जाएंगे। घरवाले पहले ही पदक जीतने पर मनदीप के लिए नई मर्सडीज खरीदने की बात कह चुके हैं।  

हार्दिक कार पर लगाएंगे ओलिंपिक लोगो

उधर, हार्दिक सिंह सिंह अपनी कार पर ओलिंपिक का लोगो लगाकर घूमेंगे। टोक्यो जाते समय हार्दिक ने छोटे भाई से यह वादा किया था कि पदक जीतने के बाद अपनी गाड़ी के आगे ओलंपिक रिंग लगाएंगे। वहीं हार्दिक की मां कमलजीत कौर ने उनके लिए गोल्ड की चेन बनाकर रखी है, उसके पदक लेकर लौटने वह इसे उसे पहनाएंगी। हार्दिक सिंह टोक्यो ओलिंपिक में भारत की ओर से क्वार्टरफाइलन में अर्जेंटीना के खिलाफ विजयी गोल दागा था।  

टोक्यो में भारतीय टीम से खेले जालंधर के 4 खिलाड़ी

बता दें कि भारत ने 41 साल बाद ओलिंपिक में हॉकी में कोई पदक जीता है। कांस्य पदक के लिए जर्मनी के साथ हुए मैंच में पंजाब के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भारत 5-4 विजयी रहा। भारतीय टीम में जालंधर के 4 खिलाड़ी शामिल रहे। कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह और वरुण कुमार।

यह भी पढ़ें -  Punjab: सवा लाख रुपये लीटर वाले हर्बल ऑयल की UK में बहुत डिमांड... झांसे में फंसा लुधियाना का प्रॉपर्टी डीलर लुटा बैठा 29 लाख

यह भी पढ़ें - हमारे यहां पेट्रोल 5 रुपये सस्ता... हिमाचल बॉर्डर पर होर्डिंग लगाकर पंजाब के ड्राइवरों को लुभा रहे डीलर

यह भी पढ़ें - ...तो तीन दिन परेशान होंगे पंजाब के बस यात्री, अगले सप्ताह पनबस व PRTC वर्कर्स यूनियन ने दी चक्का जाम की चेतावनी

chat bot
आपका साथी