Tokyo Olympics 2020 : जीता रहे पुत्तर! भारत की जीत पर आंसुओं से भरी खिलाड़ी मनदीप की मां की आंखें, जालंधर में जश्न
India Wins Hockey Bronze ऐतिहासिक जीत पर जालंधर के खिलाड़ी मनदीप सिंह की मां दविंदर कौर की आंखें डबडबा गईं। वह मोबाइल पर उसे प्यार से निहारती रहीं। मनदीप ने ओलिंपिक में भारत के लिए 1 गोल किया है।
जासं, जालंधर। India Hockey Bronze Medal टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीता है। ऐतिहासिक जीत पर जालंधर के खिलाड़ी मनदीप सिंह की मां दविंदर कौर की आंखें डबडबा गईं। वह मोबाइल पर उसे प्यार से निहारती रहीं। मां दविंदर जीत कौर ने कहा कि मनदीप को हिमाचल की वादियां में घूमना अच्छा लगता है। जब वह घर में था तो यही कह रहा था कि ओलंपिक के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ हिमाचल की वादियों में घूमने साथ- साथ जाएंगे। वह इसके लिए एक नई कार खरीदेगा।
जालंधर में ढोल की थाप पर भंगड़ा डालते हुए हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता।
मनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह और मां ने कहा है कि ओलंपिक में पदक जीतने का सपना बेटे का पूरा हुआ है। स्वर्ण पदक जीतना था, लेकिन हार-जीत चलती रहती है। मनदीप सिंह अक्सर जब भी घर होता ओलंपिक में पदक जीतने की बात करता था। इस बार पारिवारिक सदस्यों से वादा भी किया था कि ओलंपिक में कोई ना कोई पदक जीतकर जरूर लेकर आएंगे। भारत का पदक जीतना बड़ी खुशी की बात है मनदीप सिंह ओलंपिक में 1 गोल कर चुके हैं।
जश्न मनाने मनदीप के घर पहुंचे वरुण के माता-पिता
जीत का जश्न मनाने के लिए खिलाड़ी वरुण के माता-पिता भी मनदीप सिंह के घर पहुंचे हैं। उन्होंने भारत की जीत पर खुशी व्यक्त की है। मनदीप सिंह के घर पर पिता ब्रहानंद व मां शकुंतला देवी खुशी से गदगद हैं।
बाद में कप्तान मनप्रीत, वरुण शर्मा और मनदीप के माता-पिता एक-दूसरे से मिले और गुरुद्वारा साहिब में जाकर वाहेगुरु का शुकराना अदा किया।
यह भी पढ़ें - India Wins Hockey Bronze: 5 पंजाबी भारत की जीत के हीरो- सिमरनजीत, हार्दिक, हरमनप्रीत, रूपिंदर पाल और गुरजंट सिंह; ऐसे दागे गोल
यह भी पढ़ें - Gangs of Punjab: हुण तां 21 दे 31 करके मारांगे, नरकां दी तैयारी रखेयो...गैंगस्टर राणा कंधोलिया मर्डर के बाद फेसबुक वार शुरू