Tokyo Olympics 2020 : मिठापुर एकेडमी पहुंचे कप्तान मनप्रीत बोले. ओलिंपिक पदक से तैयार होगी हाकी की नई पौध

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि 41 वर्ष बाद पदक जीतने पर पूरी टीम बहुत खुश है। कांस्य पदक के मैच में जर्मनी के खिलाफ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल के मैच में भारतीय टीम पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 04:02 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 05:09 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020 : मिठापुर एकेडमी पहुंचे कप्तान मनप्रीत बोले. ओलिंपिक पदक से तैयार होगी हाकी की नई पौध
जालंधर के मिठापुर में मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह। जागरण

कमल किशोर, जालंधर। बुधवार को जालंधर पहुंचे भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह साथी खिलाड़ियों मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह और वरुण कुमार के साथ शहर वासियों ने भव्य स्वागत किया है। शहर में खुली जीप में घूमने के दौरान खेल प्रेमियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। यहां से खिलाड़ी मिठापुर हाकी एकेडमी पहुंचे। यहां भ उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि टोक्यो गई भारतीय हाकी टीम में पंजाब के सात खिलाड़ी शामिल थे। इनमें चार- कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह और वरुण शर्मा अकेले जालंधर से हैं। 

यहां मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि 41 वर्ष बाद पदक जीतने पर पूरी टीम बहुत खुश है। कांस्य पदक के मैच में जर्मनी के खिलाफ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल के मैच में भारतीय टीम पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था। टीम ने फाइनल में जगह बनाने की बात सोची थी लेकिन उस दिन ऑस्ट्रेलिया का दिन था। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर खेल का प्रदर्शन किया पर हार का सामना करना पड़ा।

पूरे देश का समर्थन मिला, पीएम मोदी ने बढ़ाया उत्साह

ओलिंपिक की बात करें तो पूरा देश खिलाड़ियों का समर्थन कर रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी फोन पर बात करके बधाई दी। इससे बड़ी खुशी की बात टीम के लिए क्या हो सकती है। टीम ने भी टोक्यो में बेहतरीन खेल दिखाया है। पदक जीतने के बाद हमारा मनोबल बढ़ा है। विश्वास है कि टीम आगे और अच्छा प्रदर्शन करेगी।

मिठापुर एकेडमी में उभरते खिलाड़ियों के साथ ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता।

ओलिंपिक पदक के बाद हाकी की नई पौध तैयार होगीः मनप्रीत

मनप्रीत सिंह ने बताया कि कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी की नई पौध तैयार होगी। फिलहाल, अभी आने वाले दिनों में वर्ल्ड कप होना है। अगले ओलिंपिक में पदक का रंग सोने में बदला जाएगा। पंजाब सरकार ने भी टीम को काफी सपोर्ट किया है। भारतीय कप्तान ने कहा कि एकेडमी से हाकी के नए खिलाड़ी पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें - Tokyo Olympics: हॉकी चैंपियंस का स्वागत करने सड़कों पर उमड़ा जालंधर, फूलों का हार लेकर पहुंचे पूर्व ओलंपियन, देखें Pics

chat bot
आपका साथी