Tokyo Olympics 2021: यह भी अनोखा रिकार्ड, ओलिंपिक खेलने गए भारतीय दल के 11 खिलाड़ी हैं एलपीयू के छात्र

भारत की ओर से Tokyo Olypics में 127 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है। 31 खिलाड़ी हरियाणा से हैं और उसके बाद पंजाब के 19 खिलाड़ी हैं। खास बात यह भी है कि दल के 11 खिलाड़ी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:09 PM (IST)
Tokyo Olympics 2021: यह भी अनोखा रिकार्ड, ओलिंपिक खेलने गए भारतीय दल के 11 खिलाड़ी हैं एलपीयू के छात्र
भारतीय ओलिंपिक दल में 11 खिलाड़ी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के स्टूडेंट हैं।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Tokyo Olympic 2021 टोक्यो ओलिंपिक का आगाज हो गया है। भारत की ओर से इसमें 127 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है। सबसे ज्यादा 31 खिलाड़ी हरियाणा से हैं और उसके बाद पंजाब का नंबर आता है। दल में 19 खिलाड़ी पंजाब से हैं। खास बात यह भी है कि टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने भारतीय दल में 11 खिलाड़ी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के स्टूडेंट हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से खिलाड़ी यहां पढ़ते हुए देश का नाम रोशन करने टोक्यो गए हैं। 

पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह यहां से एमबीए कर रहे हैं। वहीं पहलवान बजरंग पुनिया पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढाई कर रहे हैं। भारतीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अफसर नीरज चोपड़ा भी बीए और 400 मी और 800 मीटर रेस में भाग लेने वाले अमोज जैकब बीपीएड कर रहे हैं।

कप्तान मनप्रीत के अलावा हाकी के छह खिलाड़ी एलपीयू के छात्र 

कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा हाकी टीम के छह खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह (एमबीए), हरमनप्रीत सिंह (एमबीए), मनदीप सिंह (बीए), शमशेर सिंह (एमबीए), दिलप्रीत सिंह (बीए) और वरुण कुमार (एमबीए) भी एलपीयू के छात्र हैं।

चांसलर अशोक मित्तल ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने ओलिंपिक में चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके छात्र खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया नेशनल यूनिवर्सिटीज प्रतियोगिता 2020 में देश के सभी निजी विश्वविद्यालयों में से एलपीयू ने पहला स्थान हासिल किया था। 2019 महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मुक्केबाज मंजू रानी ने रजत हासिल किया था। तब वह एलपीयू में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। बीकॉम की छात्रा उन्नति शर्मा ने सीनियर नेशनल रैंकिंग जूडो चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक जीता था। एलपीयू खिलाड़ी छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास करती है।

chat bot
आपका साथी