Jalandhar Today 1st March ः इंटरनेशनल एक्सपो से खरीदारी करने का आज अंतिम दिन, जानिए और क्या खास है आज

देश भगत यादगार हॉल में जारी पांच दिवसीय इंटरनेशनल एक्सपो दिल्ली बाजार से खरीदारी करने का आज अवसर अंतिम दिन है। इस अंतरराष्ट्रीय एग्जीबिशन में देश ही नहीं बल्कि दुबई अफगानिस्तान हांगकांग व थाई सहित विभिन्न देशों के व्यापारियों द्वारा 75 के करीब स्टाल लगाए गए हैं।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:42 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:42 AM (IST)
Jalandhar Today 1st March ः  इंटरनेशनल एक्सपो से खरीदारी करने का आज अंतिम दिन, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर मिें देश भगत यादगार हॉल में जारी इंटरनेशनल एक्सपो का आज आखिरी दिन है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 01 मार्च को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

पांच दिवसीय इंटरनेशनल एक्सपो से खरीदारी करने का आज अंतिम दिन

- देश भगत यादगार हॉल में जारी पांच दिवसीय इंटरनेशनल एक्सपो दिल्ली बाजार से खरीदारी करने का आज अवसर अंतिम दिन है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक लगने वाली इस अंतरराष्ट्रीय एग्जीबिशन में देश ही नहीं बल्कि दुबई, अफगानिस्तान, हांगकांग व थाई सहित विभिन्न देशों के व्यापारियों द्वारा 75 के करीब स्टाल लगाए गए हैं। जहां से ड्रेसेस, हैंडलूम, होम डेकोर से लेकर फर्नीचर तथा हर तरह के घरेलू इस्तेमाल के सामान की खरीदारी की जा सकती है।

- श्री सत्यनारायण मंदिर एसडी कॉलेज रोड में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक भजनों के साथ सभी को मंत्र मुग्ध करेंगे।

- अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर दिलबाग नगर में संपर्क अभियान शाम 4 बजे चलाया जाएगा। जिसमें श्री राम भक्तों को मंदिर निर्माण में धन राशि देने को प्रेरित किया जाएगा।

- स्मार्ट सिटी को लेकर नगर निगम ऑफिस में अधिकारियों की बैठक दोपहर 12 बजे होगी। जिसमें शहर के सुंदरीकरण को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी