Jalandhar Today 13th September 2021 : देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन का अंतिम दिन आज, जानिए और क्या खास है जालंधर में

जालंधर में एक ही छत के तले घर की हर तरह की जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए खास अवसर का आज आखिरी दिन है। जिसके तहत देश भगत यादगार हाल में दी दिल्ली बाजार लगाया गया है। एग्जीबिशन सुबह 11 बजे शुरू होगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:30 AM (IST)
Jalandhar Today 13th September 2021 : देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन का अंतिम दिन आज, जानिए और क्या खास है जालंधर में
जालंधर में देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन का आज अंतिम दिन है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 13 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन का अंतिम दिन आज

जालंधर में एक ही छत के तले घर की हर तरह की जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए खास अवसर का आज आखिरी दिन है। जिसके तहत देश भगत यादगार हाल में 'दी दिल्ली बाजार' लगाया गया है। जिसमें लोगों को होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, ड्रेसेस व ज्वेलरी से लेकर तमाम तरह के सामान की खरीदारी एक ही छत तले करने का मौका दिया जाएगा। यह एग्जिबिशन सुबह 11 बजे शुरू होगी। जो रात नौ बजे तक रहेगी।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा।

वैक्सीन कैंप

श्री राधा स्वामी सत्संग घर में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 8 बजे से शुरू होगा

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

सोढल मंदिर में बैठक

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में चड्ढा बिरादरी की बैठक सुबह 11.30 बजे। बैठक में मेला प्रबंधन संबंधी सुझाव रखे जाएंगेl वहीं मेला परिसर के भीतर व्यापक लाइट, शरारती तत्वों के विरुद्ध तुरंत व सख्त कार्रवाई, सफाई प्रबंधों की व्यवस्था, फायर बिग्रेड की गाड़ियों की उपलब्धता, कोरोना नियमों की पालना व मेला परिसर के निकट स्थित रेलवे क्रासिंग्स पर उचित सुरक्षा प्रबंधों की व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- देर रात माडल टाउन में हुक्का बार पर रेड

जालंधर। माडल टाउन में रविवार देर रात पुलिस ने चल रहे एक हुक्का बार पर रेड की। माडल टाउन मेन मार्केट में चल रहे इस हुक्का बार में कई रसूखदार घरों के युवा बैठे हुक्का बार का मजा ले रहे थे। पुलिस की रेड पड़ते ही वहां भगदड़ मच गई। देर रात पुलिस ने रेस्टोरेंट में बैठे कई युवकों को राउंडअप कर थाने में बैठा लिया। देर रात तक थाना-6 की पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

chat bot
आपका साथी