लुधियाना में गिरफ्तार हुई टिकटाक स्टार, जालंधर में 10 लाख की ठगी का मामला सुलझा

जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में आते रसीला नगर में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड नायक हरपाल सिंह से 10 लाख की ठगी का मामला लुधियाना से गिरफ्तार हुई मानसा की रहने वाली टिकटाक स्टार सुखबीर कौर की गिरफ्तार के बाद सुलझ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:25 PM (IST)
लुधियाना में गिरफ्तार हुई टिकटाक स्टार, जालंधर में 10 लाख की ठगी का मामला सुलझा
लुधियाना में गिरफ्तार हुई टिकटाक स्टार, जालंधर में 10 लाख की ठगी का मामला सुलझा

संवाद सहयोगी, जालंधर : जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में आते रसीला नगर में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड नायक हरपाल सिंह से 10 लाख की ठगी का मामला लुधियाना से गिरफ्तार हुई मानसा की रहने वाली टिकटाक स्टार सुखबीर कौर की गिरफ्तार के बाद सुलझ गया। जालंधर के थाना-5 की पुलिस सुखबीर उर्फ सुक्खी को बठिडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई जिसके बाद फिरोजपुर में रहने वाला डाक्टर राजीव मैनी भी गिरफ्तार कर लिया गया।

18 जून 2020 को थाना-5 की पुलिस को दी शिकायत में हरपाल सिंह ने बताया था कि वह आर्मी से बतौर नायक रिटायर्ड हुआ है। उसकी बेटी जालंधर के गुजराल नगर में स्थित एक अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। उसकी बेटी को अस्पताल में डाक्टर राजीव मैनी मिले डाक्टर ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजते हैं और वहां पर नौकरी भी लगवाते हैं। हरपाल ने बताया कि डाक्टर ने यह भी कहा था कि उसकी एक जानकार सुखबीर कौर सुक्खी जो मानसा में रहती है, बहुत बड़ी ट्रैवल एजेंट है और उसने कई लोगों को विदेश भेजा है। डाक्टर का कहना था कि सुक्खी ट्रैवल एजेंट भी है। इसके बाद उनकी बेटी ने घर आकर बात की तो उन्होंने अपने बेटे को विदेश भेजने का फैसला किया।

डा. राजीव मैनी ने उनके बेटे और बहू को मलेशिया भेजने और वहां पर नौकरी लगवाने के लिए 10 लाख रुपये लिए। इसके बाद न तो उनके बेटे-बहू को विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। शिकायत में यह भी बताया कि डा. राजीव ने उनको फगवाड़ा गेट ट्रैवल एजेंट अजय कुमार और लुधियाना के तेजिदर सिंह उर्फ लक्की से मिलवाया, उसने पैसे उन सभी को दिए थे। पुलिस ने शिकायत के बाद चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ जालंधर पुलिस को पता चला है कि टिकटाक स्टार सुक्खी को लुधियाना गिरफ्तार किया है और बठिडा जेल में भेज दिया है। जालंधर पुलिस सुक्खी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई और उससे डा. राजीव मैनी का पता निकलवाकर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी