त्योहारों से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी शुरू

जालंधर न्यू हाइट्स में स्टार क्रिएशन ने करवा चौथ और दिवाली को लेकर प्रदर्शनी लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:39 PM (IST)
त्योहारों से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी शुरू
त्योहारों से जुड़ी चीजों की प्रदर्शनी शुरू

संवाद सहयोगी, जालंधर : जालंधर न्यू हाइट्स में स्टार क्रिएशन ने करवा चौथ और दिवाली को लेकर प्रदर्शनी लगाई है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में करवा चौथ और आने वाले त्योहारों से संबंधित सामान रखे गए हैं। इनमें करवा चौथ थाली, विभिन्न प्रकार के डिजाइनिंग छननी, प्रिंटेड रुमाल व अन्य चीजों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार से दिवाली में सजावट से जुड़ी वस्तुएं रखी गई हैं। आयोजक नीति का कहना है कि सुरक्षा का पूरा इंतजाम इस प्रदर्शनी में किया गया है।

chat bot
आपका साथी