करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तीन पार्षद और तीन कांग्रेस नेता बनाए गए ट्रस्टी

सरकार ने करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तीन पार्षद और तीन कांग्रेस नेताओं को ट्रस्टी बनाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:04 PM (IST)
करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तीन पार्षद और तीन कांग्रेस नेता बनाए गए ट्रस्टी
करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तीन पार्षद और तीन कांग्रेस नेता बनाए गए ट्रस्टी

संवाद सहयोगी, करतारपुर

पंजाब सरकार के प्रिसिपल सेक्रेटरी टू ओजय कुमार सिन्हा ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करतारपुर टीम का विस्तार करते हुए तीन पार्षद और तीन कांग्रेस नेताओं को ट्रस्टी बनाया। नए बने ट्रस्टियों को विधायक सुरिदर सिंह चौधरी एवं चेयरमैन रजिदरपाल सिंह राणा रंधावा ने शुभकामनाएं दी।

नोटिफिकेशन में करतारपुर की पार्षद अमरजीत कौर, पार्षद ओंकार सिंह मिट्ठू व पार्षद तेजपाल सिंह तेजी को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किया गया है। वहीं करतारपुर के कांग्रेस नेता मंडी मोहल्ला के हीरालाल खोसला, महिला सिटी प्रधान हरबंस कौर व पूर्व पार्षद कुलविदर कौर चंदन नगर को ट्रस्टी बनाया गया है। ऐसे में ट्रस्टियों में तीन महिला व तीन पुरुष शामिल किए गए हैं। नए ट्रस्टियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिह, विधायक सुरिदर सिंह चौधरी एवं चेयरमैन राजिदरपाल सिंह राणा रंधावा का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान विधायक सुरिदर सिंह चौधरी, चेयरमैन रजिदरपाल सिंह राणा रंधावा, नगर कौंसिल प्रधान प्रिस अरोड़ा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजू अरोड़ा, सिटी प्रधान वेद प्रकाश, हरिचंद गिरधर, प्रिसिपल आरएल सैली, कमलजीत ओहरी, मयंक गुप्ता, पार्षद राजविदर कौर, पार्षद ज्योति अरोड़ा, पार्षद अशोक कुमार, मनमोहन भागी, पार्षद सुनीता रानी, कर्मजीत कौर, गगनप्रीत कौर, हरविदर पेंटा, सुरेंद्र आनंद, नाथी सनोत्तरा, सरबजीत बावा, अशोक बिट्टू आदि ने नए ट्रस्टियों को बधाई दी। हरबंस कौर के ट्रस्टी बनने पर मिठाई खिला दी बधाई

करतारपुर : कांग्रेस करतारपुर की महिला प्रधान हरबंस कौर को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करतारपुर का ट्रस्टी बनाए जाने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं परिवारिक सदस्यों ने बधाई दी तथा मुंह मीठा कराया। वहीं प्रधान हरबंस कौर ने विधायक सुरिदर सिंह चौधरी एवं चेयरमैन राणा रंधावा का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी