Good News: जालंधर में Coronavirus के तीन मरीज हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

सिविल सर्जन डॉक्टर गुरिंदर कौर चावला और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनदीप कौर ने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में यह एक बड़ी सकारात्मक खबर है।

By SatpaulEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 02:44 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 05:21 PM (IST)
Good News: जालंधर में Coronavirus के तीन मरीज हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी
Good News: जालंधर में Coronavirus के तीन मरीज हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

जालंधर, जेएनएन। जिले से बड़ी राहत की खबर आई है। यहां अब तक मिले 6 पॉजिटिव मरीजों में से 3 इलाज के बाद कोरोना नेगेटिव हो गए हैं। यह तीनों लोग गांव विर्क के रहने वाले हैं, जो कोरोना वायरस से दम तोड़ने वाले बलदेव सिंह के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए थे। इन तीनों मरीजों के नाम हरजिंदर सिंह, बलजिंदर कौर और हरदीप सिंह है। 20 मार्च को इन्हें फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें 24 मार्च को सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया था। वहां उनका टेस्ट कोरोना पाजीटिव पाया गया था।

इसके बाद सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. कश्मीरी लाल की अगुवाई में तीनों मरीजों का 14 दिन तक सिविल अस्पताल में इलाज चला। उनके सैंपल 6 अप्रैल को सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर भेजे गए थे, जहां से वे सैंपल नेगेटिव आए थे। पुष्टि के लिए 7 अप्रैल को फिर उनके सैंपल दोबारा भेजे गए थे, वह भी नेगेटिव आए हैं। इसके बाद उन्हें बुधवार को सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीजों ने अपने उपचार पर संतुष्टि जताई और अस्पताल के मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की देखभाल के लिए धन्यवाद किया।

सिविल सर्जन डॉक्टर गुरिंदर कौर चावला और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनदीप कौर ने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में यह एक बड़ी सकारात्मक खबर है। अधिकारियों ने मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भी सराहना की। अब सिविल अस्पताल जालंधर में कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मरीज रह गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जालंधर की रहने वाली एक मरीज का इलाज लुधियाना के निजी अस्पताल में चल रहा है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी