जालंधर के ग्रीन एवेन्यू में चोरों ने घर से लाखों के जेवर व सामान पर किया हाथ साफ, शादी में गया था परिवार

जालंधर में चोरों ने ग्रीन एवेन्यू में घर को निशाना बनाया है। चोरों ने घर से सात तोले सोना व अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। घर के सभी सदस्य शादी समारोह में भाग लेने के लिए भोगपुर गए थे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 02:40 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 02:40 PM (IST)
जालंधर के ग्रीन एवेन्यू में चोरों ने घर से लाखों के जेवर व सामान पर किया हाथ साफ, शादी में गया था परिवार
जालंधर में चोरों ने घर से सोने के गहने व सामान पर हाथ साफ किया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में इन दिनों ताला लगे घर चोरों के निशाने पर हैं। बीते कुछ हफ्तों के अंदर चोरों ने दर्जनों चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है जिसमें उन्होंने ताला लगे घरों को निशाना बनाया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया भार्गव कैंप इलाके के ग्रीन एवेन्यू में। जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर के अंदर रखे 7 तोले सोने और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए भोगपुर गए हुए थे।

मामले की जानकारी देते हुए यशवंत सिंह पुत्र गुणवंत सिंह ने बताया कि वह फुटवियर का काम करते हैं और बीते 17 अक्टूबर को भोगपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान उनके घर पर ताला बंद था। बुधवार सुबह उन्हें उनके पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं जिसके बाद जब वह घर पर पहुंचे तो देखा कि कोठी का मेन गेट बंद था और चोरों ने अंदर के दरवाजे को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घर के अंदर रखा 7 तोला सोना और अन्य सामान चोरी कर लिया था।

सीसीटीवी चेक करने पर एक युवक दीवार फांद कर 17 तारीख की रात करीब दो बजे घर में दाखिल होता हुआ दिखाई दिया है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भार्गव कैंप की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपित की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी गुरमुख सिंह का कहना है कि आरोपित की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी