सिक्का अस्पताल की मालकिन से लूट के मामले पांच दिन भी आरोपितों का सुराग नहीं

शहीद उधम सिंह नगर में सिक्का अस्पताल की मालकिन विजय सिक्का के साथ लूट के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस को आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिला पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:49 PM (IST)
सिक्का अस्पताल की मालकिन से लूट के मामले पांच दिन भी आरोपितों का सुराग नहीं
सिक्का अस्पताल की मालकिन से लूट के मामले पांच दिन भी आरोपितों का सुराग नहीं

जागरण संवाददाता जालंधर : शहीद उधम सिंह नगर में सिक्का अस्पताल की मालकिन विजय सिक्का के साथ लूट के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस को आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिला पाया है। हालांकि पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कैद लुटेरों के चेहरे साफ देखे जा सकते हैैं, बावजूद इसके उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपित जालंधर से बाहर के रहने वाले हो सकते हैैं। उनकी तलाश में पुलिस और सीआइए की चार टीमें जुटी हुई हैं। साथ ही किसी भेदी के शामिल होने की आशंका पर भी पुलिस जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस ने अपने मुखबिर नेटवर्क को भी सक्रिय किया था। जिसके बाद मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की थी। साथ ही कुछ जगहों पर छापेमारी भी की थी। दरअसल बीते सोमवार दोपहर सवा तीन बजे दो बाइक सवार लुटेरों ने बैंक में पैसा जमा करने जा रहीं विजय सिक्का से पैसों से भरा बैग छीन लिया था। लुटेरे शहीद उधम सिंह नगर से लाल रतन सिनेमा की तरफ फरार हुए थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पीछा करने की भी कोशिश की थी। सुच्ची पिड लूटकांड में फरार आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

सुच्ची पिंड की मेटल फैक्ट्री में घुसे बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक दीपक जैन के सिर पर तमंचा रखकर चालीस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे पूछताछ में एकता नगर के अंकित का नाम भी सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी में कई जगहों पर छापेमारी की गई। मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। थाना रामामंडी के प्रभारी पवित्र सिंह का कहना है कि आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसके बारे में अहम सुराग हासिल हुए हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी