एनआरआइ के बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला

बाबा बालक नाथ कालोनी में चोरों ने एक एनआरआइ के बंद पड़े घर को खंगालते हुए घर में रखे सोने के जेवर और किचन का सामान चोरी कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:47 PM (IST)
एनआरआइ के बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला
एनआरआइ के बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला

जागरण संवाददाता, जालंधर : बाबा बालक नाथ कालोनी में चोरों ने एक एनआरआइ के बंद पड़े घर को खंगालते हुए घर में रखे सोने के जेवर और किचन का सामान चोरी कर लिया। चोर अपने साथ घर में रखे गद्दे और दरवाजे भी साथ लेकर चले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब बुधवार देर रात परिवार चंडीगढ़ से जालंधर पहुंचा। घर पहुंचने पर घर का मेन दरवाजा टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा था। पुष्पिदर सिंह ने बताया कि उनके पिता गुरमीत सिंह पुर्तगाल में रहते हैं और वह अपनी मां के साथ चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। दो दिसंबर को वह अपने घर से चंडीगढ़ गए थे। बुधवार रात दस बजे के करीब जब वह अपने घर पहुंचे तो घर का मेन दरवाजा टूटा हुआ था और घर में घुसे चोरों ने घर में रखी तीन अंगूठियों, घर के दरवाजों, गद्दे और किचन में रखे बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया था। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी