14 दिन में चोरी की 12 वारदातें, एक भी मामला नहीं हुआ हल

शहर में इन घर और दुकानें चोरों के निशाने पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:38 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:38 AM (IST)
14 दिन में चोरी की 12 वारदातें, एक भी मामला नहीं हुआ हल
14 दिन में चोरी की 12 वारदातें, एक भी मामला नहीं हुआ हल

जागरण संवाददाता, जालंधर

शहर में इन घर और दुकानें चोरों के निशाने पर हैं। पिछले दो सप्ताह में चोरों ने 12 जगह वारदातें की, लेकिन पुलिस एक भी केस हल नहीं कर पाई। चोर 40 लाख से ज्यादा की नकदी और सामान उड़ा ले गए हैं। कई जगह चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ केस दर्ज करने तक ही सीमित है। पुलिस एक आरोपित को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

शहर में सक्रिय चोरों का यह गैंग ताला लगे घरों को ही निशाना बनाता है। इसके लिए यह गैंग पहले इलाके की रेकी करता है और अगर किसी घर पर ताला लगा मिलता है तो फिर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करता है। बीते दिनों माडल टाउन इलाके के एक व्यापारी के घर हुई चोरी से पहले भी बाइक सवार चोर घर के आसपास घूमता सीसीटीवी में कैद हुआ था। दुकानों को निशाना बना रहा कार सवार चोरों का गिरोह

बीते दिनों शहर के भार्गव कैंप, बस्ती बावा खेल, कैंट और थाना डिवीजन नंबर पांच इलाके में हुई दुकानों में चोरी की वारदातों में एक कार सवार चोर गिरोह के शामिल होने की बात सामने आई है। यह गिरोह तड़के चोरी करता है। दुकानों का शटर तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी करने के बाद यह गिरोह कार में सवार होकर फरार हो जाता है। चोरी के लिए गिरोह के सदस्य सफेद रंग की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल करते हैं। इस गैंग ने शहर में करीब 12 वारदातों को अंजाम दिया है, लेकिन अभी तक गिरोह में शामिल चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। चोरी की घटनाएं 3 अक्टूबर 2021 : माडल टाउन इलाके शंकर गार्डन में चोरों ने एक घर से छह लाख के जेवर और अन्य जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। 10 अक्टूबर 2021 : थाना भार्गव कैंप इलाके में बालीवुड मेकअप आर्टिस्ट के घर को चोरों ने बनाया निशाना। 13 अक्टूबर 2021 : ग्रीन एवेन्यू इलाके में चोरों ने घर से 30 हजार नकदी और 40 हजार के जेवरात चुरा लिए थे। 14 अक्टूबर 2021 : गुरु नानक कालोनी में चोरों ने दिनदहाड़े घर को बनाया निशाना। घर में रखे हजारों के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ। 15 अक्टूबर 2021 : अवतार नगर की गली नंबर 13 में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने दस लाख के जेवर समेत 12 लाख रुपये का सामान चुरा लिया था। 15 अक्टूबर 2021 : प्रताप बाग इलाके में चोरों ने एक मोबाइल की दुकान से एक लाख की नकदी और करीब चार लाख के मोबाइल एसेसरीज पर हाथ साफ कर दिया था।

chat bot
आपका साथी