छात्रा ने बनाया वेस्ट मैनेजमेंट एप, शहर में निगम का काम आसान करेगा

बारहवीं कक्षा की छात्रा नानकी सिंह ने वेस्ट मैनेजमेंट के लिए एक एप तैयार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:47 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:47 PM (IST)
छात्रा ने बनाया वेस्ट मैनेजमेंट एप, शहर में निगम का काम आसान करेगा
छात्रा ने बनाया वेस्ट मैनेजमेंट एप, शहर में निगम का काम आसान करेगा

जागरण संवाददाता, जालंधर

बारहवीं कक्षा की छात्रा नानकी सिंह ने वेस्ट मैनेजमेंट के लिए एक एप तैयार किया है। कैंब्रिज स्कूल की छात्रा नानकी सिंह ने नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा का एप की प्रेजेंटेशन दी। एप का पूरा कांसेप्ट नानकी सिंह ने ही तैयार किया। इस एप को बिन द डर्ट नाम दिया है।

इससे शहर में डस्टबिन की सिस्टेमेटिक ढंग से जगह तय करने में मदद मिलेगी, ताकि घरों से बिन तक कूड़ा ठीक समय पर और आसानी से पहुंचाया जा सके। डस्टबिन से वेस्ट मेन डंप तक पहुंचाना भी आसान रहेगा। एप घरों से कूड़े के कलेक्शन और डिस्पोजल के रोजाना शेडयूल की नोटिफिकेशन और इंफार्मेशन भी भेजेगा। एप में टाइम शेड्यूल, सर्विस उपलब्ध करवाने की डिटेल मिलेगी और यहां लोग शिकायत भी दर्ज करवा सकेंगे। नानकी सिंह के प्रयास पर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा ने कहा कि एप शहर में वेस्ट मैनेजमेंट में काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इससे शहर को साफ रखने में मदद मिलेगी। छात्रा नानकी सिंह ने कहा कि एप तैयार करना शहर को साफ रखने के प्रति उनकी जिम्मेवारी से प्रेरित है। यह शहर को स्मार्ट बनाने में उनकी हिस्सेदारी है।

chat bot
आपका साथी