सफाई सेवकों व कर्मचारियों की हड़ताल जारी, लगे कूड़े के ढेर

नगर कौंसिल करतारपुर के अंतर्गत आते कच्चे कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी ने मांगों को लेकर दो दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:26 PM (IST)
सफाई सेवकों व कर्मचारियों की हड़ताल जारी, लगे कूड़े के ढेर
सफाई सेवकों व कर्मचारियों की हड़ताल जारी, लगे कूड़े के ढेर

संवाद सहयोगी, करतारपुर : नगर कौंसिल करतारपुर के अंतर्गत आते कच्चे कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी ने मांगों को लेकर दो दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी सभी कर्मचारियों ने कौंसिल परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दो दिन से सफाई न होने के चलते शहर में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल में पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के आह्वान पर करतारपुर यूनिट से जुड़े सफाई सेवकों सहित वर्ग सी व डी के कर्मचारियों जिसमें कौंसिल के अस्थाई क्लेरिकल स्टाफ, सीवरमैन, पंप आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, वाहन चालक आदि शामिल हुए। इस संबंध में प्रधान समीर नाहर ने कहा कि चन्नी सरकार ने 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने की जो घोषणा की है, उसमें सफाई सेवकों एवं क्लेरिकल स्टाफ और ठेके पर रखे सफाई सेवकों को नजरअंदाज किया गया है। साथ ही कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर प्रधान समीर नाहर, मनोज सौंधी, विश्वास गिल, संजय, राकेश कुमार, सुरजीत, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी