किसान के घर में काम करने वाले मजदूर का हृदय गति रुकने से निधन

शाहकोट के नजदीकी गांव में किसान के घर काम करने वाले मजदूर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:17 PM (IST)
किसान के घर में काम करने वाले मजदूर का हृदय गति रुकने से निधन
किसान के घर में काम करने वाले मजदूर का हृदय गति रुकने से निधन

संवाद सूत्र, शाहकोट

शाहकोट के नजदीकी गांव में किसान के घर काम करने वाले मजदूर का बुधवार रात को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। माडल पुलिस स्टेशन शाहकोट के सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने जांच के बाद बताया कि किसान गुरनाम सिंह निवासी गांव पत्तों कला के घर में पिछले करीब छह-सात महीनों से राजू नामक मजदूर काम करता था। बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। उन्होंने बताया कि सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो गुरनाम सिंह ने जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था।

chat bot
आपका साथी