स्वर्गीय विदुषी गिरिजा देवी व किशोरी अमोनकर को समर्पित होगी स्टेज

पूजा सिंह, जालंधर श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन का 18 दिसंबर से आगाज हो रहा है जोकि 21 ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Dec 2017 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 13 Dec 2017 03:01 AM (IST)
स्वर्गीय विदुषी गिरिजा देवी व किशोरी अमोनकर को समर्पित होगी स्टेज
स्वर्गीय विदुषी गिरिजा देवी व किशोरी अमोनकर को समर्पित होगी स्टेज

पूजा सिंह, जालंधर

श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन का 18 दिसंबर से आगाज हो रहा है जोकि 21 दिसंबर तक चलेगी। इस बार भी संगीत प्रेमी समारोह को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सम्मेलन में जहां क्लासिकल संगीत श्रोताओं को लुभाता है वहीं दर्शकों के लिए श्री बाबा हरिवल्ल्भ संगीत सम्मेलन की मुख्य स्टेज भी आकर्षण कता केंद्र होती है। हर साल स्टेज को विभिन्न थीम्स पर सजाया जाता है। इस बार के स्टेज की सजावट स्वर्गीय विदुषी गिरिजा देवी और स्वर्गीय विदुषी किशोरी अमोनकर को समर्पित होगी। मुख्य समारोह 22 दिसंबर को शुरू होगा।

स्टेज को तैयार कर रहे आर्टिस्ट अमित ने बताया कि स्टेज की सजावट द्वारा विदुषी गिरिजा व विदुषी किशोरी अमोनकर को फूलों की श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। स्टेज के दो मुख्य स्तंभ इस बात की प्रतीक होंगे की विदुषी गिरिजा व विदुषी किशोरी अमोनकर संगीत के बेहतरीन स्तंभ रहे हैं। इस बार मुख्य फोकस परफॉर्म करने वाले आर्टिस्ट पर होगा। उन्होंने बताया कि साल 2015 में थीम शिवालय व पिछले साल स्टेज का थीम हम्पी म्यूजिकल पिल्लर था।

विदुषी गिरिजा देवी का परिचय

इस साल 24 अक्टूबर को उनका देहांत हुआ। सेनिया और बनारस घराने की मशहूर गिरिजा देवी का जन्म बनारस में हुआ। साल 1949 में इलाहाबाद के ऑल इंडिया रेडियो से उन्होंने अपने गायन की शुरुआत की। उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्म विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें ठुमरी क्वीन कहा जाता है।

विदुषी किशोरी अमोनकर

उनका देहांत तीन अप्रैल 2017 में हुआ। जयपुर घराने की विदुषी किशोरी ख्याल गायन, ठुमरी व भजन गायन के लिए प्रसिद्ध थी। उन्हें पद्मभूषण व पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

संगीत प्रतियोगिताएं इस प्रकार होंगी

संगीत प्रतियोगिताओं के कन्वीनर संगत राम ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह हवन यज्ञ से प्रतियोगिताओं की शुरुआत की जाएगी। अभी पोस्ट द्वारा करीब 70 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवा ली है। 17 दिसंबर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आखिरी तिथि है। जूनियर वर्ग के लिए एंट्री फीस 200 रुपये और सीनीयर वर्ग के लिए 300 रुपये फीस है।

18 दिसंबर :-

जूनियर एज ग्रुप -10 से 16 वर्ष

1. वोकल - ख्याल व ध्रुपद गायन मुकाबले

2. परक्शन - तबला व पखावज मुकाबले

19 दिसंबर

जूनियर एज ग्रुप

1. नॉन परक्शन - स्वरवाद्य मुकाबले

सीनियर एज ग्रुप = 16 से 25 वर्ष

1. वोकल - ख्याल व ध्रुपद गायन मुकाबले

20 दिसंबर

1. वोकल - ठुमरी, दादरा व टप्पा मुकाबले

2. परक्शन - तबला व पखावज मुकाबले

21 दिसंबर

1. परक्शन - तबला व पखावज मुकाबले

2. नॉन परक्शन - स्वर वाद्य।

chat bot
आपका साथी