जालंधर में द ग्रेट पोडियम ने करवाया 'डिजिटल रिपब्लिक डे कंटेस्ट 2021', बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जालंधर में द ग्रेट पोडियम की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर डिजिटल रिपब्लिक डे कंटेस्ट 2021 करवाया गया। इस दौरान पोएट्री (हिंदी कैटेगरी) में पहला स्थान पुनीत कौशल जबकि दूसरा स्थान आकांक्षा सिंहा ने प्राप्त किया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 03:21 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 03:21 PM (IST)
जालंधर में द ग्रेट पोडियम ने करवाया 'डिजिटल रिपब्लिक डे कंटेस्ट 2021', बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जालंधर में द ग्रेट पोडियम की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर डिजिटल रिपब्लिक डे कंटेस्ट 2021 करवाया गया।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में द ग्रेट पोडियम की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर डिजिटल रिपब्लिक डे कंटेस्ट 2021 करवाया गया। इसमें देशभर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को दिखाई। इस इवेंट में लगभग 10 कैटेगरी शामिल थी, जिनमें की कैरीकेचर, प्ले इंस्ट्रूमेंट डांस, पोएट्री, फैंसी ड्रेस आदि शामिल थी। पोएट्री (हिंदी कैटेगरी) में पहला स्थान पुनीत कौशल, जबकि दूसरा स्थान आकांक्षा सिंहा ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -  लुधियाना में रिश्तेदार ने दी नाबालिग लड़की को अपहरण करने की धमकी, जालंधर में उठवाया

पोएट्री (इंग्लिश कैटेगरी) में पहला स्थान मनीष ने जबकि दूसरा स्थान भाविका ने प्राप्त किया। इसके अलावा कार्ड मेकिंग में पहला स्थान आधाव दत्त जबकि दूसरा स्थान देवांश दास ने हासिल किया। वहीं, डांस कैटेगरी में लवित सिंह ने प्रथम और रीत कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फैंसी ड्रेस कैटेगरी में पहला स्थान हर्षिन कौर व दूसरा स्थान रियान ने हासिल किया।

यह भी पढ़ें -  जालंधर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में बाबा दीप सिंह के प्रकाशोत्सव पर सजे दीवान

कैरीकेचर में पहला पोस्टर मेकिंग में पहला स्थान आन्या व दूसरा स्थान संचिता को मिला। आउटस्टेंडिंग का टाइटल प्रिया झा में अपने नाम किया। इस इवेंट में मनप्रीत कौर, सुखबीर चट्ठा, कुलप्रीत सौंद व कादंबरी नैयर ने बतौर जूरी मेंबर्स की भूमिका निभाई। इस अवसर पर फाउंडर आशिमा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और जूरी का हार्दिक धन्यवाद किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी