जनरल स्टोर मालकिन को बेहोश कर सोने की अंगूठियां उतार ले गए नौसरबाज

नौसरबाज महिला और उसके दो साथी उसके हाथ में पड़ी दो सोने की अंगूठियां उतारकर ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 01:23 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 01:23 AM (IST)
जनरल स्टोर मालकिन को बेहोश कर सोने  की अंगूठियां उतार ले गए नौसरबाज
जनरल स्टोर मालकिन को बेहोश कर सोने की अंगूठियां उतार ले गए नौसरबाज

संवाद सहयोगी, जालंधर : लम्मा पिड चौक के पास जनरल स्टोर चलाने वाली महिला सुनीता शर्मा को बेहोश करके नौसरबाज महिला और उसके दो साथी उसके हाथ में पड़ी दो सोने की अंगूठियां उतारकर ले गए। घटना का पता उस समय चला जब सुनीता की बेटी ट्यूशन से आई और उसे उठाया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में सुनीता ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे वो अपने जनरल स्टोर पर बैठी थी। बेटी और बेटा ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति दुकान में आया और दस रुपये की टाफियां मांगी। इसके बाद उसने श्री देवी तालाब मंदिर का रास्ता पूछा तो उन्होंने बता दिया। इसके बाद वो वहां से चला। दस मिनट बाद एक महिला आई और उसने चूड़ियां दिखाने को कहा। वह उसे चूड़ियां दिखा रही थी तो उक्त व्यक्ति फिर से वापस आया और दस रुपये की टाफियां और खरीदी। इसके बाद उसे पता नहीं चला कि क्या हुआ है। थोड़ी देर बाद उसकी बेटी आई और उसे उठाया तो पता चला कि उसकी दो अंगूठियां गायब हैं। पुलिस वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान करवाई जा सके। पुलिस ने इस घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी लेकिन उन्हें आरोपित का कोई सुराग नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि शहर में इससे पहले भी ठगी की कई वारदातें हो चुकी है। हैरानी की बात ये है कि नोसरबाज केवल बुजुर्गो को ही अपना निशाना बनाते हैं।

chat bot
आपका साथी