ट्रैक्टर ट्राली लूटने के लिए चालक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका था शव

12 अगस्त से लापता ट्रैक्टर चालक पिंटू का शव शनिवार दोपहर ढाई बजे गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 07:30 AM (IST)
ट्रैक्टर ट्राली लूटने के लिए चालक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका था शव
ट्रैक्टर ट्राली लूटने के लिए चालक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका था शव

संवाद सूत्र, किशनगढ़ : 12 अगस्त से लापता ट्रैक्टर चालक पिंटू का शव शनिवार दोपहर ढाई बजे काले बाहिया में गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद कर लिया। जगराओं में ट्रैक्टर ट्राली बेचते समय पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। आरोपितों ने ट्रैक्टर ट्राली लूटने के लिए पिंटू की नोकदार पेचकस मारकर हत्या कर दी थी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था।

12 अगस्त को जतिदर गदईपुर व कुलदीप रंधावा मसंदां ने पिटू को फोन कर रायपुर बल्लां में मिट्टी भरकर ट्राली लेकर आने को कहा। पिटू मिट्टी फेंकने के बाद वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद आ रहा था। इस पर थाना आठ में पिटू की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। थाना करतारपुर की पुलिस ने शनिवार को कुछ लोगों को गन्ने के खेत में पड़े शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया। एक व्यक्ति ने उसकी पहचान पिटू के रूप में की, जोकि उसके पास पिछले करीब नौ माह से ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला पिंटू अभी परसराम नगर, गदईपुर में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार पिंटू जब मिट्टंी फेंककर ट्रैक्टर ट्राली लेकर लौट रहा था तो आरोपितों ने उसे रोककर नोकदार पेचकस मारकर उसकी हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद आरोपित ट्रैक्टर ट्राली बेचने के लिए जगराओं चले गए। वहां आरोपितों ने जब ट्रैक्टर ट्राली की कीमत बहुत कम मांगी तो लोगों को शक हो गया और उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में पिंटू का कत्ल करने की बात कबूल की। इसके बाद जगराओं बेट की पुलिस ने करतारपुर थाना की पुलिस को सूचित किया। करतारपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो गन्ने के खेत में लाश गल सड़ चुकी थी। डीएसपी अरुण मुंडन व थाना करतारपुर के एसएचओ राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया।

chat bot
आपका साथी