शहर की 21 कॉलोनियों में 2.56 करोड़ से बनेंगी सड़कें, जल्द शुरू होगा काम Jalandhar News

नगर निगम शहर के खस्ता हाल मेन रोड के निर्माण के लिए करीब 64 सड़कों के टेंडर 21 अक्टूबर को ओपन करेगा। इन सड़कों पर करीब 31 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 09:09 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 11:09 AM (IST)
शहर की 21 कॉलोनियों में 2.56 करोड़ से बनेंगी सड़कें, जल्द शुरू होगा काम Jalandhar News
शहर की 21 कॉलोनियों में 2.56 करोड़ से बनेंगी सड़कें, जल्द शुरू होगा काम Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। नगर निगम ने सड़क निर्माण पर गंभीरता दिखाई है। शहर की 57 कॉलोनियों की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर ओपन किए गए, जिनमें से 21 कॉलोनियों के टेंडर फाइनल कर दिए गए हैं। करीब 2.56 करोड़ की लागत से इन सड़कों का निर्माण 10-15 दिन में शुरू हो सकता है। बाकी 36 कॉलोनियों के टेंडर दोबारा लगाने पड़ेंगे, क्योंकि इनके लिए नियम के मुताबिक कम से कम तीन ठेकेदारों ने टेंडर नहीं भरा था।

यहीं नहीं, नगर निगम शहर के खस्ता हाल मेन रोड के निर्माण के लिए करीब 64 सड़कों के टेंडर 21 अक्टूबर को ओपन करेगा। इन सड़कों पर करीब 31 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। इन सड़कों को शुरू होने में एक महीने का समय लग सकता है। हालांकि अगर मौसम ने साथ न दिया तो मेन रोड का निर्माण मार्च महीने के बाद ही संभव होगा।

बता दें कि शहर की प्रमुख सड़कों की हालत काफी खराब है और दैनिक जागरण ने शहर की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। टीम ने शहर की खराब सड़कों की हालत को कवर करने के लिए रात के समय अंतरिक्ष यात्री की ड्रेस में शहर का मुआयना किया था।

एसई रजनीश डोगरा ने कहा कि जिन कॉलोनियों के टेंडर नहीं लग पाए हैं, उनका दो-तीन दिन में रि-टेंडर किया जाएगा। सोमवार को 31 करोड़ के टेंडर आपेन कर दिए जाएंगे और कोशिश रहेगी सर्दियों से पहले शहर की अधिकतम सड़कें बना दी जाएं।

इन इलाकों की सड़कों के टेंडर पास

मेजर सिंह कॉलोनी, गीता कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, 120 फुटी रोड पर बाबा बुड्ढा जी पुली की सड़क, महाराजा गार्डन, राजा नगर, टावर एंक्लेव, जिंदा पिंड, संजय गांधी नगर, सराभा नगर, गदईपुर, बाबा दीप सिंह नगर, सुंदर नगर, गुलमर्ग कॉलोनी, न्यू ज्वाला नगर, अमर नगर, न्यू सुदर्शन पार्क। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी