एक दिन में बढ़ा छह डिग्री तापमान

तीन दिन के बाद शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रहने के बाद 24 घंटे में छह डिग्री तापमान बढ़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:53 PM (IST)
एक दिन में बढ़ा छह डिग्री तापमान
एक दिन में बढ़ा छह डिग्री तापमान

जागरण संवाददाता, जालंधर

तीन दिन के बाद शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रहने के बाद 24 घंटे में तापमान में छह डिग्री का उल्लेखनीय इजाफा हो गया है। एक दिन पहले अधिकतम 26 डिग्री तक लुढ़का तापमान शुक्रवार को बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच गया। इसी तरह वीरवार को 22 डिग्री चल रहा न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री इजाफे के साथ 24 डिग्री पर पहुंच गया। इसके चलते लोगों ने तीन दिनों के बाद फिर से गर्मी महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान धूप खिली रहेगी। हालांकि, एक अक्तूबर को फिर से मौसम करवट ले सकता है। इसके तहत आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने वा बारिश की संभावना प्रबल है।

मंगलवार से लेकर वीरवार तक तीन दिन लगातार बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच आसमान में बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने के साथ होती रही मुसलधार बारिश के चलते 12 साल के बाद सितंबर में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस रह गया था। इससे लोगों ने सितंबर में ही नवंबर जैसी ठंड महसूस की। यही कारण रहा कि शुक्रवार को दिन भर धूप खिली रहने के बावजूद तड़के व रात के समय हवा में ठंडक बरकार रही। पिछले वर्ष की उपेक्षा इस बार सितंबर में दस गुणा बारिश हुई है। वर्ष 2020 में मात्र 20 एमएम बारिश हुई थी, जबकि इस बार सितंबर में अभी तक 200.50 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि सितंबर के अंतिम पड़ाव में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इससे पिछले साल की अपेक्षा इस बार रिकार्ड बारिश हुई है।

chat bot
आपका साथी