भोगपुर के गांव लड़ोई में तीज पर्व मनाया

गांव लड़ोई में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रोग्राम का नेतृत्व सरपंच सुखविदर सिंह सिद्धू व समूह पंचायत ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 07:46 PM (IST)
भोगपुर के गांव लड़ोई में तीज पर्व मनाया
भोगपुर के गांव लड़ोई में तीज पर्व मनाया

संवाद सूत्र, भोगपुर : गांव लड़ोई में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रोग्राम का नेतृत्व सरपंच सुखविदर सिंह सिद्धू व समूह पंचायत ने किया। इसमें छोटी बच्चियों से लेकर मुटियारों ने झूलों का आनंद उठाया व पंजाबी बोलियों पर गिद्दा डाला। हाथों में फुलकारी पकड़े, घड़व मटके उठा मुटियारों ने खूब धमाल मचाई। इसके बाद 'सावन महीना दिन तीयां दे', 'सभ सहेलियां आइयां', 'आंदीए कुड़ीए, जांदीए कुड़ीए', 'चक्क लिआ बाजार चों झावें', 'काहली-काहली पैर पुट ताई', 'तीआं लग्गीयां पिप्पल दी छावें', 'तीआं दे विच नच्ची जट्टी' आदि गीतों पर झूम-झूमकर बोलियां डाली। सरपंच सुखविदर सिंह ने बताया कि सावन महीने में तीज मेला आज भी पंजाबी सभ्याचार में एकजुटता का संदेश देता है।

----------------------

इधर शीतला मंदिर करतारपुर में तीज का पर्व मनाया गया। इस दौरान झूले का आनंद भी लिया। सुमन लता कल्हन, पार्षद ज्योति अरोड़ा, पार्षद बलविदर कौर, राजविदर कौर, पार्षद सुनीता रानी ने चरखा चलाकर माहौल यादगार बना दिया।

chat bot
आपका साथी