एलकेसी वूमेन में मनाया तीज पर्व

लायलपुर खालसा कालेज फार वूमेन में तीज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के रंग में रंगी छात्राएं और शिक्षिकाएं भी सांस्कृतिक पहनावे में ही कालेज परिसर पहुंची थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:04 PM (IST)
एलकेसी वूमेन में मनाया तीज पर्व
एलकेसी वूमेन में मनाया तीज पर्व

जागरण संवाददाता, जालंधर : लायलपुर खालसा कालेज फार वूमेन में तीज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के रंग में रंगी छात्राएं और शिक्षिकाएं भी सांस्कृतिक पहनावे में ही कालेज परिसर पहुंची थी। छात्राओं की तरफ से सांस्कृतिक महत्व को मुख्य रखते हुए बोलियां व गिद्दा डालकर तीज पर्व की धूम मचाई। गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष बलबीर कौर ने छात्राओं को पर्व की शुभकामनाएं दी।

प्रिसिपल डा. नवजोत ने छात्राओं के साथ गिद्दा व झूला झूल पर्व की खुशियां मनाई। उन्होंने पर्व के महत्व की भी जानकारी दी। राजवंत कौर के निर्देशन में छात्राओं की तरफ से विभिन्न सांस्कृतिक कला गिद्दा, टप्पे, झूमर आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई गई। इंचार्ज डा. अकालअमृत, कुलदीप कौर आदि थे।

chat bot
आपका साथी