अध्यापकों और छात्राओं ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की ली शपथ

एचएमवी के अध्यापकों और छात्राओं ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 01:06 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 01:06 AM (IST)
अध्यापकों और छात्राओं ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की ली शपथ
अध्यापकों और छात्राओं ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की ली शपथ

जासं, जालंधर

एचएमवी को उच्च शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से ग्रीन चैंपियन घोषित किया गया है। प्रिसिपल डा. अजय सरीन के निर्देशन में कालेजिएट स्कूल के टीचिग व नान टीचिग स्टाफ ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान आनलाइन प्रोग्राम से जुड़ी छात्राओं ने भी इसमें योगदान डालने का संकल्प लिया। इस मुहिम के तहत छात्राओं ने नेताओं को ई-मेल भेज प्लास्टिक का उपयोग से गंभीर परिणामों का उल्लेख किया है, क्योंकि प्लास्टिक सदियों तक मिट्टी में रहता है। छात्राओं ने ई-मेल के माध्यम से यह भी बताया कि इसके खाने से न सिर्फ जानवरों को नुकसान होगा, बल्कि इससे बीमारियां भी होती हैं। स्कूल कोआर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल ने छात्राओं के प्रयास को सराहा।

chat bot
आपका साथी