तरनतारन में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 20 तोले सोना व दो लाख लूटे, केस दर्ज

तरनतारन के गांव पधरी कलां में आधी रात को घर में दाखिल होकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर हथियारबंद लुटेरों ने लाइसेंसी राइफल कारतूस 20 तोले सोना दो लाख की नकदी व कार छीनी ली। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:57 AM (IST)
तरनतारन में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 20 तोले सोना व दो लाख लूटे, केस दर्ज
तरनतारन में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लुटेरों ने राइफल, सोना, दो लाख की नकदी व कार छीनी ली।

तरनतारन, जेएनएन। थाना झब्बाल के गांव पधरी कलां में आधी रात को घर में दाखिल होकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर हथियारबंद लुटेरों ने लाइसेंसी राइफल, कारतूस, 20 तोले सोना, दो लाख की नकदी व कार छीनी ली। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बलदेव सिंह (46) ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुरनाम कौर के साथ खाना खाकर रात को घर के आंगन में सो गया। आधी रात को चार-पांच अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए।

बलदेव सिंह की चारपाई के पास पड़ी 315 बोर की राइफल उठाने का प्रयास किया तो बलदेव सिंह की अचानक नींद खुल गई। उसने जब विरोध किया तो लुटेरों ने बलदेव सिंह से मारपीट करते हुए उसे पत्नी समेत कमरे में बंद कर दिया। लुटेरों ने 315 बोर राइफल, 23 कारतूस, 2.23 लाख की नकदी, 20 तोले सोने के जेवरात व स्विफ्ट डिजायर कार नंबर (पीबी 02 डीबी 5999) छीन ली। थाना झब्बाल के मुखी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि एएसआइ बख्शीश सिंह ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।

----------------

यह भी पढ़ें : ग्रंथी के बेटे ने साथी के साथ मिलकर किया हमला

भिखीविंड : गांव बरगाड़ी निवासी गुरप्रीत सिंह को तेजधार हथियारों से हमला कर घयाल कर दिया। परमजीत कौर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में काबल सिंह ग्रंथी की जिम्मेदारी निभाता है। वह रात को गुरुद्वारा साहिब में नहीं सोता, बल्कि उसका बेटा दलेर सिंह अपने साथी गौतम सिंह के साथ गुरुद्वारा साहिब की छत पर सोता था। परमजीत कौर के पति गुरप्रीत सिंह ने कहा था कि गुरुद्वारा साहिब की छत पर सोने के बजाय कमरे में चारपाई लगा लिया करें। इसी रंजिश में दलेर सिंह व गौतम सिंह ने दोपहर के समय गुरप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान गोलियां भी चलाई गई। ग्रंथी काबल सिंह, उसके बेटे दलेर सिंह, गौतम सिंह, बल्ला सिंह व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी