तरनतारन में नशे का धंधा करने वाले 8 आरोपित गिरफ्तार, 600 प्रतिबंधित गोलियां बरामद

तरनतारन के थाना वैरोवाल की पुलिस ने शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी को 15 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने जसवंत सिंह बिट्टू निवासी गांव झुग्गियां को 600 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया ।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:57 PM (IST)
तरनतारन में नशे का धंधा करने वाले 8 आरोपित गिरफ्तार, 600 प्रतिबंधित गोलियां बरामद
तरनतारन पुलिस ने 600 प्रतिबंधित गोलियों समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

तरनतारन, जेएनएन। पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत आठ लोगों को काबू किया है। डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि थाना वैरोवाल की पुलिस ने शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी को 15 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने जसवंत सिंह बिट्टू निवासी गांव झुग्गियां को 600 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया।

थाना वैरोवाल के एएसआइ अमरजीत सिंह ने स्वर्ण सिंह निवासी गांव तख्तूचक्क को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। भिखी¨वड के एएसआइ सरबजीत सिंह ने सुरसिंह निवासी जगजीत सिंह जग्गू को 400 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना खेमकरण के एएसआइ अजायब सिंह ने आकाशदीप सिंह निवासी रत्तोके, कुलदीप सिंह निवासी खेमकरण, जसप्रीत सिंह निवासी गांव बुलारा, कंवलजीत सिंह निवासी दशमेश नगर लुधियाना को हेरोइन पीते हुए गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हेरोइन वाली दो पन्नियां, दस-दस के दो नोट बरामद किए।

--------------

यह भी पढ़ें :  कनाडा के कालेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 11.90 लाख ठगे

अजनाला : स्टडी वीजा पर कनाडा में दाखिला करवाने के नाम पर 11.90 लाख की ठगी करने के आरोप में थाना रमदास की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान जगरूप सिंह, उसकी पत्नी जोबनप्रीत कौर निवासी माकोआल, सरबजीत सिंह महाल निवासी गांव धूरियां व सतनाम सिंह निवासी बटाला, थाना सदर के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह ने बताया कि रंजीत एवेन्यू में उनकी मुलाकात जगरूप सिंह और उसकी पत्नी जोबनप्रीत कौर के साथ हुई। उन्होंने उन्हें सरबजीत सिंह माहल और सतनाम सिंह से मिलवाया जिन्होंने कहा कि वह उनकी बहू का कनाडा के कालेज में दाखिल करवा देंगे। 11.90 लाख नकद व 50000 का एक चेक इन लोगों को दे दिया। उनकी बहू कनाडा चली गई। वहां जाकर उन्हें पता चला कि उनकी दाखिले की कोई फीस जमा नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी