तरनतारन में दो दोस्त धमकी देकर करते रहे तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद खुला भेद

युवती का पति छोड़कर कहीं चला गया था। इसके बाद युवती अपने मायके गांव लौट आई। गांव मलिया निवासी दो दोस्तों सतपाल सिंह उर्फ लाडी और कुलदीप सिंह उर्फ बबलू ने युवती को अपने झांसे में लेते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 03:45 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 03:45 PM (IST)
तरनतारन में दो दोस्त धमकी देकर करते रहे तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद खुला भेद
गांव मलिया निवासी दो दोस्तों ने जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म किया है। सांकेतिक चित्र।

जासं, तरनतारन : गांव मलिया के रहने वाले दो दोस्तों ने तलाकशुदा युवती को जान से मारने की धमकी देकर लगातार छह माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का शिकार लड़की ने शुक्रवार को बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी है।

खालड़ा में ब्याही युवती को उसका पति छोड़कर कहीं चला गया था। इसके बाद युवती अपने मायके गांव लौट आई। गांव मलिया निवासी दो दोस्तों सतपाल सिंह उर्फ लाडी और कुलदीप सिंह उर्फ बबलू ने युवती को अपने झांसे में लेते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार की शाम को युवती ने बच्चे को जन्म दिया। रात को कामकाज के बाद जब युवती का भाई घर लौटा तो उसने सारी जानकारी ली और उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि युवती के भाई की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। इसके आधार पर थाना सिटी में रविवार को सतपाल सिंह उर्फ लाडी और कुलदीप सिंह उर्फ बबलू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की अगली जांच बस अड्डा इंचार्ज गजन सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंलड़की पैदा होने के बाद पत्नी को करता था परेशान, मामला दर्ज

जासं, तरनतारन। गांव पखोके निवासी सुखजिंदर कौर ने अपने पति सुलखन सिंह, सास भूपिंदर कौर निवासी गांव तेजा सिंह वाला, ननद हरजीत कौर निवासी गांव उबोके के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर परेशान करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

सुखजिंदर कौर ने बताया कि दिसंबर 2013 को उसने प्रेम विवाह किया था। विवाह के मौके पर उसके परिवार ने  हैसियत मुताबिक दहेज दिया था। विवाह के सात वर्ष बाद उसके घर बेटी ने जन्म लिया। बेटी के जन्म लेने के बाद पति, सास और ननद ने मिलकर उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। उसे लड़की पैदा करने के ताने मारने शुरू कर दिए। इसके बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया। रविवार को थाना सदर में तीनों आरोपितों विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह गिल ने बताया कि एएसआइ जगतार सिंह को आगे की जांच सौंप दी गई है।

chat bot
आपका साथी