भाजपा की जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं : सुभाष शर्मा

भाजपा की बैठक में सुभाष शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 02:19 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 02:19 AM (IST)
भाजपा की जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं : सुभाष शर्मा
भाजपा की जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं : सुभाष शर्मा

जागरण संवाददाता, जालंधर

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड नजदीक शीतला माता मंदिर में किया गया। इसमें विशेष रूप से पहुंचे प्रदेश भाजपा के महामंत्री व जिला जालंधर के प्रभारी सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं।

सुभाष शर्मा ने आए हुए सभी मंडलों व मोर्चा के अध्यक्षों से कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच जाएगी। 21 जून से लेकर छह जुलाई तक पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिसमें 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मंडल स्तर तक मनाया जाएगा और उसी दिन 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी। इसमें मंडल स्तर तक ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाकर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिला जालंधर देहाती नार्थ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, जिला जालंधर देहाती साउथ के अध्यक्ष अशोक सोबती, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा व तीनों जिलों के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी